फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four sub-procurement centres have been set up in Pehowa grain market for the convenience of farmers.

Kurukshetra News: किसानों की सुविधा के लिए पिहोवा अनाज मंडी में बनाए चार सब खरीद केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four sub-procurement centres have been set up in Pehowa grain market for the convenience of farmers.
पिहोवा। रबी सीजन के दौरान गेहूं की फसल बेचने में किसानों को सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पिहोवा अनाज मंडी के अधीन चार अस्थायी सब खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें जुरासी खुद, श्री संगमेश्वर धाम, जगदम्बा प्लेटी अंबाला रोड और चावला प्लेटी गुमथला गढ़ू शामिल हैं। यहां पर 16 अप्रैल से ही किसान अपनी गेहूं की फसल बेचने के लिए पहुंच सकते हैं। मार्केट कमेटी पिहोवा की तरफ से चारों जगहों पर खरीद की सभी सुविधाओं को मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों, खरीद एजेंसी, उठान एजेंसी और आढ़तियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को खरीद और उठान संबंधित उचित दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि मार्केट कमेटी व आढ़तियों की तरफ से पिहोवा अनाज मंडी में जगह की बताई गई। यहां पर गेहूं की आवक ज्यादा है और आवक के मुकाबले जगह कम है। किसानों को रबी सीजन 2026-27 में गेहूं खरीद के दौरान किसानों की सुविधा को देखते हुए अस्थायी केंद्र बनाए जाने की बात रखी, ताकि गेहूं खरीद कार्य को सुचारू रूप से चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा, आढ़तियों और मार्केट कमेटी की मांग को देखते हुए चार स्थानों का चयन करके सब खरीद केंद्र शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि उठान के कार्य को बिना रुकावट तेजी से किए जाने की जरूरत है। उठान ठेकेदार को निर्देश देते हुए कहा कि उठान के लिए वाहनों की संख्या को बढ़ाया जाए और वाहनों के चक्कर भी बढ़ाए जाएं। आउट गेटपास के लिए साइट न चलने पर मैन्युअल एंट्री करके उठान कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि हैफेड की ओर से पिहोवा मंडी में खरीद कार्य को तेजी के साथ किया जाए। गेहूं की आवक को ध्यान में रखते हुए खरीद कार्य पूरे सप्ताह किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed