{"_id":"646f13fa3f973b9f810765a9","slug":"four-riverfront-will-be-built-on-saraswati-and-become-first-center-of-tourist-attraction-in-kurukshetra-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती पर बनेंगे चार रिवर फ्रंट: कुरुक्षेत्र में पर्यटकों के आकर्षण का पहला केंद्र बनेगी नदी, नौकाएं चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती पर बनेंगे चार रिवर फ्रंट: कुरुक्षेत्र में पर्यटकों के आकर्षण का पहला केंद्र बनेगी नदी, नौकाएं चलेंगी
Thu, 25 May 2023 01:23 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 25 May 2023 01:23 PM IST
सार
सरस्वती हैरिटेज बोर्ड की ओर से पिपली, पिहोवा के अलावा गांव थाना छप्पर व पोलड़ में में सरस्वती रिर्वर फ्रंट बनाए जाने हैं, जिनमें से पिहोवा में कार्य तेजी से चल रहा है। करीब दो करोड़ की लागत से किया जा रहा कार्य सबसे पहले पूरा होगा और यही सबसे सुंदर फ्रंट भी होगा, जहां नौकाएं भी सरस्वती में चलेंगी।
विज्ञापन
सरस्वती नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र में योजना सिरे चढ़ी तो गंदे नाले का रूप ले चुकी सरस्वती नदी अगले करीब एक साल तक पर्यटकों के लिए आकर्षण का पहला केंद्र बनेगी, जिसके साथ ही लोगों की इसके प्रति आस्था भी बढ़ेगी। अलग-अलग जगहों पर जिला की सीमा में ही चार रिवर फ्रंट बनाए जा रहे हैं, जिनमें से एक पर काम तेजी से चलाया जा रहा है। दावा है कि इसी वर्ष ये काम पूरे कर लिए जाएंगे, लेकिन माना जा रहा है कि अगले एक साल तक अवश्य ही ये फ्रंट बनने पर सरस्वती का नजारा बदला हुआ दिखाई देगा।
विज्ञापन
इसी वर्ष सभी कार्य पूरा होने का किया जा रहा दावा
बता दें कि सरस्वती हैरिटेज बोर्ड की ओर से पिपली, पिहोवा के अलावा गांव थाना छप्पर व पोलड़ में में सरस्वती रिर्वर फ्रंट बनाए जाने हैं, जिनमें से पिहोवा में कार्य तेजी से चल रहा है। करीब दो करोड़ की लागत से किया जा रहा कार्य सबसे पहले पूरा होगा और यही सबसे सुंदर फ्रंट भी होगा, जहां नौकाएं भी सरस्वती में चलेंगी। इसके साथ ही पिहोवा में करीब सवा करोड़ रुपये, थाना छप्पर में एक करोड़ रुपये व पोलड़ में करीब 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
नौका विहार की है योजना
सरस्वती नदी के जीर्णाद्वार कार्य के अंतगर्त पिपली से ज्योतिसर तक सरस्वती नदी में नौका विहार करने की योजना बनाई थी। हालांकि अधिक बजट खर्च होने पर योजना में बदलाव किया था। पहले पिपली में 800 मीटर में नौका विहार की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में यह 500 मीटर में योजना शुरू करने की अंतिम योजना बनाई गई। ऐसे ही दूसरे फ्रंट बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
एक फ्रंट पर चल रहा कार्य
पिपली में एक करोड़ 88 लाख की लागत से पहले चरण में सरस्वती घाट से 800 मीटर तक का एरिया विकसित किया जाएगा पक्के घाटों का निर्माण, स्टोन पिचिंग, स्टील की ग्रिल लगाने, पेवर ब्लॉक्स और आरसीसी पाइप लाइन का काम पहले चरण में किया जाना है।
सरस्वती का जीर्णोद्वार किए जाने की है योजना: धुम्मन
सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने बताया कि कई फेज में सरस्वती नदी का जीर्णोद्धार होगा। पहले फेज में जहां घाट का निर्माण व अन्य कार्य होंगे। वहीं दूसरे फेज में 800 मीटर तक अमरगढ़ मझाड़ा, प्रतापगढ़ तक सरस्वती का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके तहत सरस्वती के दोनों तरफ जरूरत अनुसार जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इस संबंध में सिंचाई विभाग को जमीन अधिग्रहण का प्रपोजल बनाने के निर्देश दिए हैं। सरस्वती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में पिपली से अमरगढ़ मझाड़ा की तरफ 800 मीटर का एरिया डिवेलप किया जाएगा। यहां पर्यटक वोटिंग का मजा ले सकेंगे। इसके अलावा ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर सरस्वती पर पक्के घाट बनाकर संध्याकालीन आरती होगी।