{"_id":"67294e07b30c08085d000564","slug":"four-problems-came-up-in-the-solution-camp-one-was-solved-on-the-spot-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-126434-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: समाधान शिविर में आईं चार समस्याएं, एक का मौके पर निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: समाधान शिविर में आईं चार समस्याएं, एक का मौके पर निपटारा
Tue, 05 Nov 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते अधिकारी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। जिले की नगर परिषद, नगर पालिकाओं तथा बीडीपीओ कार्यालय में समाधान शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हो रहा है। प्रॉपर्टी आईडी और स्वामित्व से संंबंधित समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है तथा अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से कार्य करने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। जिला नगर योजनाकार पंकज सेतिया ने बताया कि जिलेभर में आयोजित शिविरों में कुल चार समस्याएं आईं, जिनमें से एक समस्या का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में लगातार कम समस्याएं आ रही हैं, क्योंकि अधिकतर समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। समाधान शिविर नगरपरिषद, नगरपालिका और बीडीपीओ कार्यालय में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में प्रतिदिन सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भाग लेकर आमजन की शिकायतों को सुनकर मौके पर ही निपटारा कर रहे हैं।
अगर किसी शिकायत का मौके पर समाधान करना संभव नहीं पाया गया तो उसके लिए तय की गई समय सीमा के अंदर उसका समाधान करने की दिशा में आगामी कार्यवाही की जा रही है। शिविरों में प्राॅपर्टी आईडी से संबंधित अपनी प्राॅपर्टी में अगर किसी व्यक्ति का नाम, पता, परिवार के सदस्य का नाम, भूमि का क्षेत्रफल, भूमि की फोटो आदि कोई भी समस्या है तो वह व्यक्ति इस शिविर में आकर समस्या को दूर करवा सकता है।