{"_id":"66455045390384a62f0b9c14","slug":"four-people-fined-for-setting-fire-to-crop-residue-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-118176-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फसल अवशेषों में आग लगाने पर हुआ चार लोगों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फसल अवशेषों में आग लगाने पर हुआ चार लोगों पर जुर्माना
कुरुक्षेत्र। जिले में फसल अवशेषों में आग लगाने वाले किसानों पर सेटेलाइट के साथ-साथ अन्य अधिकारियों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही हैं। जिले में अब तक 148 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचनाएं मिली हैं। उक्त जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डाॅ. सुरेंद्र मलिक ने दी। उन्होंने कहा कि इन 148 जगहों में 130 जगहों पर आग लगाने की सूचना सही मिली है, जिनमें 113 जगहों पर कृषि भूमि पर आग लगाई गई हुई मिली, जिसके तहत चार केसों में लोगों के चालान करके 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है और 15 मामलों में कार्रवाई की जा रही है। फसल अवशेषों में आग लगाने वालों पर पैनी निगाह रखी जा रही है और उन लोगों के चालान कर उन पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। अगर कोई किसान या व्यक्ति फसल अवशेषों में आग लगाता है तो तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।