फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four parks will be developed for disabled children.

Kurukshetra News: दिव्यांग बच्चों के लिए चार पार्क किए जाएंगे विकसित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Four parks will be developed for disabled children.
कुरुक्षेत्र। सेक्टर आठ ​स्थित पार्क। संवाद
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के दिव्यांग बच्चे भी अब पार्कों में चहकते दिखाई देंगे। वे न केवल सैर कर सकेंगे बल्कि झूले भी झूल सकेंगे और व्यायाम भी कर सकेंगे। वे पार्क में आराम से पगडंडियों पर भी चल पाएंगे। इसके लिए नगर परिषद ने बड़ा कदम उठाया है, इसके तहत चार पार्कों को खास तौर पर इन बच्चों के लिए विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

इन पार्कों में सेक्टर सात स्थित योगा पार्क भी शामिल है। यह मकान नंबर 2129 के समक्ष स्थित है। यही नहीं सेक्टर आठ के मकान नंबर 1815 के समक्ष स्थित पार्क, सेक्टर चार के मकान नंबर 1985 के समक्ष स्थित पार्क व लक्ष्मण कॉलोनी वार्ड 30 के पार्क को विशेष तौर पर इन बच्चों के लिए विकसित किया जाएगा। नगर परिषद हाउस की बैठक में इन पार्कों को इन विशेष बच्चों के लिए विकसित किए जाने के लिए मुहर भी लग चुकी है।
विज्ञापन

पार्कों में होंगे खिलौने : इन पार्कों में दिव्यांग बच्चों के लिए खिलौने से लेकर झूले तक लगाए जाएंगे।
उनके अनुसार ही व्यायाम के लिए जिम की सुविधाएं भी दी जाएंगी। रैंप से लेकर पगडंडियां भी उसी अनुसार बनाई जाएंगी। इन पार्कों का सौंदर्यीकरण भी बेहद आकर्षक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द कर दिया जाएगा काम शुरू : ईओ

नगर परिषद ईओ राजेश कुमार का कहना है कि चारों पार्कों को विशेष बच्चों के लिए विकसित करने का काम जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। इसके लिए हाल ही में हुई परिषद की हाउस की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। अभी तक शहर में ये बच्चे दूसरे पार्कों में जाने से हिचकते थे। उन्हें इन पार्कों में अपने अनुसार सुविधा भी नहीं मिल पाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed