फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four nominated including husband for dowry harassment

Kurukshetra News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित चार नामजद

Wed, 09 Aug 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 09 Aug 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Four nominated including husband for dowry harassment
शाहाबाद। एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की शिकायत पुर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

शिकायत में महिला ने कहा कि उसकी शादी रोहित मल्होत्रा के साथ 25 अक्तूबर 2020 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल वाले दहेज कम व घटिया सामान लाने के लिए ताने मारते थे। पति का गांव में प्राइमरी स्कूल है, जिसमें वह पूरा सहयोग करती थी और कागजों पर हस्ताक्षर भी करती थी। उसके ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करते थे। इस बारे में उसने अपनी असमर्थता जाहिर करती तो उसके ससुराल वाले उससे मारपीट करने लगे। उसे कमरे में बंद रखते, पेट भर खाना नहीं देते तथा ससुराल में न रहने बारे धमकियां देते थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ हुई मारपीट में उसका गर्भपात हो गया। बाद में उसने नवंबर 2022 में उसने एक बेटी को जन्म दिया तो उसके ससुराल वाले नाराज हो गए। कुछ दिन के बाद उसके पिता व भाई की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद 18 मार्च को ससुराल वालों ने साजिश रचकर उसे मायके आने पर मजबूर कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति रोहित मल्होत्रा, सास रोजी, ससुर जयदेव व ननद सुनीता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed