फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four killed, eight seriously injured in road accidents in 48 hours

Kurukshetra News: 48 घंटे में सड़क हादसों में चार की मौत, आठ गंभीर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Four killed, eight seriously injured in road accidents in 48 hours
कुरुक्षेत्र। हादसों में मृतकों के परिजन मोर्चरी के बाहर शव लेने के इंतजार में खड़े। संवाद
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। जिले में पिछले 48 घंटे में चार सड़क हादसे हुए जिन्होंने चार जिंदगियां छीन लीं और आठ लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शनिवार को तीन हादसे हुए जिनमें दो की मौत शनिवार को ही हो गई थी। एक की मौत रविवार को उपचार के दौरान हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को पिहोवा में हुए सड़क हादसे में राजस्थान के गोगा मेड़ी धाम में माथा टेककर लौट रहे परिवार की गाड़ी को दूसरी गाड़ी ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खदानों में जा पलटी। कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई और दो बच्चों सहित छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शनिवार सुबह शाहाबाद-बराड़ा रोड पर तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शाहाबाद में फर्नीचर की दुकान खोलने जा रहे प्रेम चंद के 28 वर्षीय बेटे गौरव की रविवार को उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई जबकि प्रेम चंद गंभीर रूप से जख्मी हैं। बस चालक मौके से बस के साथ भाग गया। रविवार सुबह हिसार-चंडीगढ़ एनएच-152 पर पिहोवा के धनीरामपुरा गांव के पास कैथल की तरफ से आ रही कार ने लापरवाही से क्रॉस करते हुए स्विफ्ट डिजायर कार को साइड मार दी।
विज्ञापन

कार अनियंत्रित होकर पलटती हुई खेत में जा गिरी। मोहाली निवासी 46 वर्षीय राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, उनकी बेटी व दो बच्चों सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला चालक भी मौके से भाग गया। इसके अलावा शनिवार को एक 11वीं के छात्र की सिलिंडर से भरी पिकअप की चपेट में आने से व एक युवती की ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चारों हादसों में मामले दर्ज कर आरोपी चालकों की तलाश शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
पिछले एक सप्ताह में एनएच-152 पर यह तीसरा जानलेवा हादसा है जिसमें पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार ये सब हादसे तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्ण ओवरटेकिंग-साइड बदलते समय हुए बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed