Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four days remain for paddy procurement; 897,338 MT of paddy has been procured so far.

Kurukshetra News: धान खरीद में चार दिन शेष, अब तक की जा चुकी आठ लाख 97 हजार 338 एमटी धान की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Four days remain for paddy procurement; 897,338 MT of paddy has been procured so far.
कुरुक्षेत्र। अनाज मंडी थानेसर में धान की सफाई करते हुए श्रमिक। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में धान खरीद प्रक्रिया पूरी होने में अब महज चार दिन शेष रह गए हैं। 29 सितंबर से शुरू हुई सरकारी खरीद 15 नवंबर तक जारी रहेगी। जिले की सभी 22 अनाजमंडियों में अब तक 8 लाख 97 हजार 338 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 8 लाख 83 हजार 478 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है, जो कुल खरीद का करीब 98 फीसदी है। वहीं, किसानों को खरीदे गए धान का करीब 100 फीसदी भुगतान भी किया जा चुका है। अब तक 2163 करोड़ 65 लाख 69 हजार 53 रुपये किसानों के खातों में पहुंचाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में 4003 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। हालांकि, पिछले एक सप्ताह से मंडियों में धान की आवक बेहद कम हो गई है। अधिकांश फसल मंडियों में पहुंच चुकी है और उठान तेजी से होने के चलते अनाजमंडियां खाली होने लगी हैं। मंडियों के फड़ों से लेकर सड़कों तक पर धान की बोरियां अब दिखाई नहीं दे रही हैं। इसके बावजूद सरकारी आदेशों के अनुसार 15 नवंबर तक खरीद प्रक्रिया जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन

थानेसर मार्केट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह ने बताया कि अब मंडियों में धान की कुछ ही ढेरियां पहुंच रही हैं। इनकी खरीद भी साथ-साथ की जा रही है। धान की कटाई और आवक करीब 100 फीसदी तक पहुंच चुकी है। फिलहाल मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से निर्धारित मानकों के अनुसार धान की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed