फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four days left for admission in MSc Bio Chemistry

Kurukshetra News: एमएससी बायो केमेस्ट्री में दाखिले के लिए चार दिन शेष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Four days left for admission in MSc Bio Chemistry
कुरुक्षेत्र। प्रो. जसबीर सिंह।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मई से जारी है। बायोकेमिस्ट्री विभाग में दो वर्षीय एमएससी बायोकेमेस्ट्री की 60 सीट निर्धारित है और चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स इन बायोकेमिस्ट्री/बीएससी (ऑनर्स विद रिसर्च) डिग्री इन बायोकेमिस्ट्री 80 क्रेडिट्स वाले विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में दाखिला ले सकता है। इसमें 50 प्रतिशत नंबर या समानांतर एकीकृत सीजीपीए भी जरूरी है।
विज्ञापन

बायोकेमिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष प्रो. जसबीर सिंह ने बताया कि दाखिले के लिए इच्छुक आवेदक 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा क्रियान्वित पाठ्यक्रम एवं बहुआयामी अध्यापन में व्याख्यान, सेमीनार, असाइनमेंट्स और औद्योगिक प्रशिक्षण को महत्व दिया जाता है।
विज्ञापन

बायोकेमिस्ट्री एक विशाल अनुशासन है, जिसकी उपयोगिता जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान के लिए आवश्यक है। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि दाखिला संबंधी जानकारी के लिए ऑनलाइन हेल्प डेस्क भी गठित किया गया है। एडमिशन संबंधित जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed