{"_id":"676f0cec3ed3a4c5a6031a4a","slug":"four-candidates-filed-nominations-for-ward-13-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-129084-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: वार्ड-13 के लिए चार उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: वार्ड-13 के लिए चार उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
विज्ञापन
शाहाबाद। हरियाणा सिख गुरुद्वारा सिख मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव के लिए शुक्रवार को चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन एसडीएम के पास दाखिल किया है जबकि एक अन्य उम्मीदवार शनिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने वालों में एचएसजीएमसी के मौजूदा सदस्य और प्रवक्ता बेअंत सिंह नलवी, एचएसजीएमसी के पूर्व प्रधान दीदार सिंह नलवी और गुरुद्वारा संघर्ष कमेटी हरियाणा के सदस्य सुखमीत सिंह नगला और आजाद उम्मीदवार करतार सिंह दामली शामिल है। इससे पहले वीरवार को सज्जन सिंह खालसा (खरींडवा) ने आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है।
बेअंत सिंह नलवी ने भी आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है, उनका नाम खुद शिरोमणि अकाली दल (आजाद) के प्रधान जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने वार्ड-13 उम्मीदवार के रूप में घोषित किया था।
विज्ञापन
दीदार सिंह नलवी सिख समाज संस्था के उम्मीदवार के रूप में मैदान में आए है, वह इस संस्था के मौजूदा प्रधान भी है। उधर सुखमीत सिंह नगला गुरुद्वारा संघर्ष कमेटी हरियाणा के सदस्य है और इसी संस्था के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। करतार सिंह दामली शिरोमणि अकाली दल (बादल) के पूर्व हलका प्रधान है, उन्होंने आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। आज शनिवार को शिरोमणि अकाली दल (बादल) के शहरी प्रधान मंजीत सिंह अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
हरियाणा सिख पंथक दल, शिरोमणि अकाली दल (बादल) एवं एसजीपीसी अमृतसर के सदस्यों द्वारा हरियाणा में चुनाव लड़ने के लिए बनाया गया दल है, जिसके प्रदेश प्रधान एसजीपीसी सदस्य बलदेव सिंह कैमपुर हैं।