फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four candidates are in the fray for the post of head of Prajapati Kumhar Dharamshala.

Kurukshetra News: प्रजापति कुम्हार धर्मशाला में प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Four candidates are in the fray for the post of head of Prajapati Kumhar Dharamshala.
कुरुक्षेत्र। प्रजापति कुम्हार धर्मशाला में 11 नवंबर को चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें पहले दिन नामांकन पत्र जमा किए गए तो 13 नवंबर को नामांकन पत्रों पर ऐतराज किया गया। 14 नवंबर को चुनाव में उतरे उम्मीदवाराें की सूची जारी कर दी गई। शुक्रवार को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। चुनाव 24 नवंबर को होगा, जिसके लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। प्रधान पद के लिए जिला कैथल के रहने वाले ओम प्रकाश, अनिल कुमार, पवन कुमार, सुरेश कुमार मैदान में उतरे हैं। वहीं गौरव कुमार वासी जिला कैथल, शिव लाल वासी पश्चिमी दिल्ली से उप-प्रधान पद के लिए मैदान में आए हैं जबकि कुलदीप निवासी जिला कुरुक्षेत्र, सतीश कुमार (इंद्री) वासी जिला करनाल व महासचिव पद के लिए हरि ओम (चीका) कैथल से मैदान में उतरे हैं। विनोद कुमार जिला कैथल से संयुक्त सचिव पद के लिए तो ओम प्रकाश व अशाेक कुमार जिला कैथल से, राजेंद्र कुमार, कृष्ण लाल व पवन जिला कुरुक्षेत्र से, सोम लाल जिला करनाल से, कार्यकारिणी सदस्य के पद के लिए चुनाव में उतरे हैं। निर्वाचन अधिकारी मीरा चंद का कहना है कि 24 नवंबर को चुनाव के बाद उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed