फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four and a half year old 'Dharmendra' reached the animal fair in Kurukshetra, drinks five liters of milk every

Haryana: कुरुक्षेत्र के पशु मेले में पहुंचा साढ़े चार साल का 'धर्मेंद्र', हर रोज पीता है पांच लीटर दूध

Sun, 12 Jan 2025 01:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 12 Jan 2025 01:29 PM IST
सार

हिसार के गांव बास बादशाहपुर के रहने वाले पशुपालक धर्मवीर व कुलदीप बताते हैं कि वे इसके रख रखाव से लेकर खुराक पर भी खास ध्यान रखते हैं। यह पशु मेलों में तहलका मचा चुके युवराज का बेटा है।

विज्ञापन
Four and a half year old 'Dharmendra' reached the animal fair in Kurukshetra, drinks five liters of milk every
धर्मेद (भैंसा) - फोटो : संवाद

विस्तार

धर्मनगरी के केशव पार्क में लगे पशु मेले में हिसार से युवराज का साढ़े चार साल का बेटा धर्मेद (भैंसा) पहुंचा है, जो पूरे मेले का आकर्षण बन गया है। करीब साढ़े पांच फीट उंचे धर्मेंद्र को देख हर कोई ठहर जाता है। देर शाम यह प्रतियोगिता में शामिल होगा। लोग धर्मेंद्र की खरीद करने को भी लायलीत है और 50 लाख रुपये तक की ऑफर मिल चुकी है लेकिन पशुपालक धर्मवीर बताते हैं कि उनकी मांग एक करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


इससे पहले वह महेंद्र गढ़ के पाली व पुष्कर के मेले में भी अपना जलवा बिखेर चुका है। पशु पालक धर्मवीर बताते हैं कि अब वे पंजाब में लगने वाले पशु मेले में भी इसे लेकर जाएंगे। इसके सीमन को लेने के लिए भी किसान उत्सुक रहते हैं ताकि भविष्य में पशुओं की नस्ल को सुधारा जा सके।
विज्ञापन


खुराक भी हैरान करने वाली
हिसार के गांव बास बादशाहपुर के रहने वाले पशुपालक धर्मवीर व कुलदीप बताते हैं कि वे इसके रख रखाव से लेकर खुराक पर भी खास ध्यान रखते हैं। यह पशु मेलों में तहलका मचा चुके युवराज का बेटा है। इसकी खुराक में विशेष चारे के साथ हर रोज पांच से दस किलोग्राम गाजर, सेब व केले खिलाए जाते हैं जबकि पांच लीटर दूध, पांच किलोग्राम दही के अलावा चना, मक्का, मेथी व जौं भी खिलाए जाते हैं। यहां तक कि उनकी पांच किलोमीटर तक हर रोज सैर भी कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु रखने का है शौक
धर्मवीर बताते हैं कि वे जमींदार है और शुरू से ही पशु रखने का शौक है। उनके पास मुर्राह नस्ल की भैंसे भी है, और उन्हें भी पशु मेले में प्रतियोगिता के लिए लेकर जाते हैं। वे अपने पशुओं को बच्चों की तरह ख्याल रखते हुए पालते हैं। उनका मानना है कि पशुओं की अच्छी देखभाल की जाए तो आमदन का बड़ा जरिया बन सकते हैं।


करीब 600 पशु प्रतियोगिता के लिए पहुंचे
शुक्रवार से शुरू हुआ पशु मेला आज शाम को संपन्न होगा। इसमें गाय, भैंस, भैंसे, कटड़े, कटड़ियां करीब 600 पशु शामिल किए गए हैं। प्रदेश भर ही नहीं दूसरे प्रदेशों के पशु भी यहां पहुंचे हैं। मेला आयोजक हरियाणा डेयरी फार्मिंग एसोसिएशन के प्रधान पौरूष महला का कहना है कि इस मेले को लेकर पशु पालकों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। पशुओं की प्रतियोगिता के लिए बकायदा रिंग बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed