फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four accused of stealing transformer and goods sent to jail

Kurukshetra News: ट्रांसफार्मर व सामान चोरी करने के चार आरोपियों को जेल भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Four accused of stealing transformer and goods sent to jail
शाहाबाद। पुलिस टीम ने ट्रांसफार्मर व ट्रांसफार्मर का सामान चोरी के आरोप में नीरज उर्फ गोदू निवासी नाहर जिला रेवाड़ी, निरंजन निवासी रेवाना जिला अलवर राजस्थान, हरदीप वासी मामडिया जिला रेवाड़ी व नरवीर निवासी झाल जिला रेवाड़ी को मामले में शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसडीओ बिजली निगम से प्राप्त शिकायतों के माध्यम से बताया गया कि 8/9 जनवरी की रात्रि को नामपता नामालूम चोरों द्वारा खेत मालिक मामराज अटवान के खेतों से 20 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। 27 फरवरी की रात्रि को चोरों द्वारा खेत मालिक मोहिंदर सिंह निवासी सुरखपुर के खेतों से 16 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। दो मार्च की रात्रि को गुरदीप कौर निवासी जैनपुर जिला कुरुक्षेत्र के खेतों से 20 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। शिकायतों पर थाना शाहाबाद में मामला दर्ज करके पुलिस द्वारा जांच की गई। 26 जून को उक्त आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया व अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed