फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four accused arrested for snatching mobile by beating

मारपीट करके मोबाइल छीनने के चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for snatching mobile by beating
गत दिनों युवक से मारपीट करके मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी जसबीर, लक्खी, रोहित वासी मुंडा खेड़ा व सुनील वासी करनाल के कब्जे से छीना गया मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद करके आरोपियों को जेल भेज दिया। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 23 अगस्त को सुरेंद्र वासी गांधी नगर ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 22 अगस्त रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी बाइक से अपने मामा के घर जा रहा था। जब वह थीम पार्क के पास पंहुचा तो उसके पास फोन आया और वह बाइक रोककर फोन सुनने लगा। उसी समय एक बाइक पर चार लोग आए और उसके साथ मारपीट करके मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच सीआईए-1 ने करते हुए चार आरोपी सुनील, जसबीर, लक्खी व रोहित को गिरफ्तार करके कब्जे से छीना गया मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की। अदालत ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed