फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four accused arrested for ramming the police team, Kurukshetra

पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने के चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for ramming the police team, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एक महीना पहले नाकाबंदी कर जांच कर रही पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल गाड़ी को बरामद कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी सुखविंद्र उर्फ चिंटू, जुगल, जबर सिंह व अवतार सिंह उर्फ तारा वासी पिपली को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के उप निरीक्षक सुरजीत सिंह ने 13 जनवरी को कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 जनवरी को थर्ड गेड चौकी के सामने वह अपने साथी पवन कुमार, नर सिंह सहित टीम के साथ गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि पिहोवा की तरफ से एक संदिग्ध बोलेरो गाड़ी कुरुक्षेत्र आ रही है, जिसमें संदिग्ध लोग बैठे हैं।
विज्ञापन

गाड़ी की जांच करने पर गाड़ी से आपराधिक सामान बरामद हो सकता है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने थर्ड गेट के सामने नाकाबंदी शुरू करके जांच शुरू की थी। कुछ देर बाद सूचना मिली कि गाड़ी का चालक पुलिस से बचने के लिए पुराने बाईपास मलिक मेडिकल रेलवे फाटक से होते हुए पिपली की तरफ जाएगा। सूचना पाकर पुलिस टीम ने मलिक मेडिकल हाल के पास पहुंचकर नाकाबंदी कर दी थी। तभी सामने से आती गाड़ी को शक होने पर पुलिस टीम ने चालक को रुकने का इशारा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने गाड़ी रोकने की बजाए उसे टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से वह उछल कर साइड में जा गिरा और चालक ने पुलिस की गाड़ी को भी सीधी टक्कर मार फरार हो गया था। टक्कर लगने से उसकी दोनों बाजूओं, पीठ, सिर, कंधे व अन्य जगह चोटें आई थी। शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी सुखविंद्र, जुगल, जबर सिंह व अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद करके आरोपियों को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed