फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   found children dead body

तालाब में डूबा युवक, रजवाहे में मृत मिला बच्चा

Mon, 24 Aug 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Mon, 24 Aug 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन

गांव बड़ौला से गुजर रहे रजवाहे में एक बच्चे का शव मिला है। शव दिखते ही इलाके में सनसनी का माहौल पैदा हो गया। गांव के सरपंच को इस घटना की जानकारी दी गई। तत्पश्चात सरपंच ने इस बारे में इलाका पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बरामद कर सिविल अस्पताल में रखवाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के  लिए सोनीपत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस थाना सदर जांच अधिकारी मांगे राम ने बताया कि 11 वर्षीय मनीष निवासी गांव बड़ौला बीती 18 अगस्त को लापता हो गया था। परिजनों ने बच्चे की काफी तलाश की थी, मगर कुछ पता नहीं चल पाया गया था। वहीं, पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर बच्चे की तलाश शुरु कर दी थी।
विज्ञापन


मगर रविवार को जब एक व्यक्ति खेतों के पास रजबाहे के नजदीक घूम रहा था, तभी व्यक्ति को रजबाहे में पानी में तैरता हुआ बच्चे का शव दिखाई दिया। व्यक्ति ने तुंरत इस घटना की सूचना गांव सरपंच को दी। गांव सरपंच ने सूचना पाकर पुलिस को शव मिलने के बाद में अवगत करवाया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के महिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बच्चा बीमार रहता था और पहले भी कई बार घर से चला जाता था। लेकिन देर रात तक लौट आता था।  वहीं, पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब में डूबने से युवक की मौत
गगनपुर गांव के रहने वाले एक युवक की होली गांव के तालाब में डूब कर मर जाने से मौत हो गई। युवक एमएम यूनिवसटी में बतौर मैकेनिक था। बीते रोज वह वापिस घर नहीं आया, जबकि युवक के साइकिल व कपड़े होली गांव के एक तालाब के पास मिला। गोताखोरों ने गांव के तालाब से बड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला। मुलाना थाना प्रभारी सुधीर तनेजा व एसआई जिले सिंह मौके पर पहुंचे और इस संबंध में कार्रवाई शुरु कर दी है।

गगनपुर गांव का रहने वाला हरिचंद एमएम यूनिवर्सिटी में बतौर मैकेनिक काम करता था। वह शनिवार को नौकरी से वापिस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजनों ने उसकी इधर-उधर तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिला बाद में पता चला कि होली गांव के एक तालाब के पास हरिचंद का साइकिल व कपड़े और उसकी जेब में पैसे पड़े हुए हैं।

हरिचंद का मोबाइल भी वहीं पड़ा मिला मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव तालाब में होने की सूचना मिलते ही गांव के लोग तालाब के पास खड़े हो गए, जबकि कुछ लड़कों ने वाहनों के टायरों की ट्यूबें लेकर शव ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में गोताखोरों को भी बुलाया गया। पुलिस ने मछली पालने वालों की मदद से तालाब में जाल बिछाकर शव को ढूंढ लिया शव की पहचान परिजनों ने कर ली। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका।


थाना प्रभारी सुधीर तनेजा ने बताया कि शव मिल गया है, जबकि आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। पुलिस इस संबंध में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed