Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Forms for 1.06 lakh voters not submitted; over 27,000 fall under the 'deceased' category

Kurukshetra News: 1.06 लाख मतदाताओं के फॉर्म जमा नहीं, 27 हजार से अधिक मृत श्रेणी में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Forms for 1.06 lakh voters not submitted; over 27,000 fall under the 'deceased' category
कुरुक्षेत्र। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 1,06,333 मतदाताओं के एन्यूमरेशन फार्म जमा नहीं हुए हैं। इनमें 27,708 मतदाता मृत, 32,299 अनुपस्थित और 37,986 स्थायी रूप से स्थानांतरित श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 2,471 मतदाता अन्य श्रेणी में हैं और 5,869 के नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज मिले हैं। इन सभी को अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने का एक और अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगराधीश आशीष कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को एएसडीडी श्रेणी के मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) व्यक्तिगत रूप से मिलकर फॉर्म भरवाने में मदद करें, इसके लिए राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों, पड़ोसियों, परिजनों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का सहयोग भी लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 7,83,831 मतदाता हैं। इनके लिए 810 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। अब तक 6,77,498 एन्यूमरेशन फार्म डिजिटाइज हो चुके हैं, जबकि सत्यापन के लिए 1,11,713 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्रवार लाडवा में 1,79,384, शाहाबाद में 1,54,795, थानेसर में 1,77,491 और पिहोवा में 1,65,828 फार्म डिजिटाइज किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed