फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Former councilors furious over flaws in voter lists

मतदाता सूचियों में खामियों पर भड़के पूर्व पार्षद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Former councilors furious over flaws in voter lists
नगर परिषद थानेसर द्वारा जारी मतदाता सूचियों में खामियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सूचियों की खामियों पर सोमवार को पूर्व पार्षद भड़क गए और मतदाताओं के साथ थानेसर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपने वार्डों से संबंधित गलत मतदाता सूची ठीक करवाने को लेकर दिन भर अधिकारियों के साथ माथापच्ची करते रहे। इस दौरान उन्होंने आक्रोश भी जताया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विवेक मेहता अपने वार्ड से गायब मतदाताओं के नाम फिर से स्थानांतरित करवाने के लिए मतदाताओं के फार्म भरते नजर आए, वहीं दूसरी तरफ मन्नू जैन अपने वार्ड में शामिल किए गए अन्य बूथों के मतदाताओं के नाम जो नगर परिषद द्वारा उनके वार्ड में शामिल कर दिए गए थे उनके नाम हटवाने को लेकर अधिकारियों से भिड़ते नजर आए।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद मनु जैन के अनुसार वार्ड 30 में बूथ नंबर 36, 37, 38, 39, 40, 54, 55, 67, 69, 80, 82 और 83 के लगभग 150-200 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं, जिनका उनके वार्ड से कोई संबंध नहीं है। इसी प्रकार पूर्व पार्षद विवेक मेहता विक्की ने बताया कि उनके के वार्ड 29 के बूथ नंबर 83 के करीब 1000 मतदाताओं के नाम अन्य वार्ड 31 की मतदाता सूची में पाए गए, जिनमें से करीब 450 मतदाता उनके अपने वार्ड के हैं। ऐसी ही आपत्तियों को लेकर कुछ निवर्तमान व पूर्व पार्षदों के एक दल ने एसडीएम से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 मतदाता उनके वार्ड में कर दिए शामिल : डब्बू
वार्ड पांच से कांग्रेस नेता विवेक भारद्वाज डब्बू ने बताया कि बूथ नंबर 47, 48 और 118 के लगभग 150 मतदाता के नाम उनके वार्ड में शामिल कर दिए जिनका उनके वार्ड से कोई संबंध नहीं। इसी प्रकार पूर्व पार्षद निश्चल दीप ढींगड़ा के वार्ड 22 में भी लगभग 230 मतदाता ऐसे हैं, जिनका उनके वार्ड से कोई लेना देना नहीं, इनमें बूथ 97, 98 के 80 व बाकी अन्य बूथों से हैं।
बॉक्स
एक माह से बना असमंजस
पिछले एक महीने से लगातार निवर्तमान और पूर्व पार्षद अपने वार्डों और मतदाता सूची को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। कई बार उच्चाधिकारियों से मिलने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि वो उनकी समस्याओं को गंभीरता से लें। सभी ने आरोप लगाया कि प्रशासन सत्ता पक्ष के इशारों पर काम कर रहा है अगर सही समय पर उनकी सुनवाई नहीं की गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

बॉक्स
मतदाता सूचियों में किया गया गड़बड़झाला : निंदी
पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी का कहना है कि मतदाता सूचियों में बड़ा गड़बड़झाला किया गया है। वार्डों में जो मतदाता दर्शाए गए हैं, वह अनुपात नियमानुसार कहीं भी सटीक नहीं बैठता, जिससे साफ होता है कि इसके पीछे मंशा कुछ ओर है। जब तक मतदाता सूची सही नहीं की जाती विरोध जारी रहेगा। इन सूचियों को देख मतदाता भी हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed