फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Former Chief Minister Bhupendra Hooda wants to make BJP win in the state: Chadhuni

प्रदेश में भाजपा को जितवाना चाहते हैं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा : चढूनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Bhupendra Hooda wants to make BJP win in the state: Chadhuni
कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के अध्यक्ष गुरनाम चढूनी ने संयुक्त संघर्ष पार्टी द्वारा कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला के समर्थन का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर प्रदेश में भाजपा को जितवाने की सोच रखने के आरोप लगाए हैं। गुरनाम सिंह चढूनी और अभय चौटाला रविवार को पिपली पैराकिट में संयुक्त रूप से पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के संघर्ष के दौरान अभय चौटाला न केवल साथ खड़े हुए, बल्कि विधायक पद से त्यागपत्र तक दे दिया था। उन्होंने हमेशा ही किसानों के हितों की बात की। ऐसे में अब भाकियू ने बैठक कर उनके समर्थन का निर्णय लिया है। उनके साथ किसान नेत्री कांता आलड़िया भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में भूपेंद्र हुड्डा लोकसभा की सभी सीटें जीतना चाहते तो एक सीट इनेलो और एक सीट किसानों को देते और सभी मिलकर चुनाव लड़ते। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने मिलीभगत कर आप के डॉ. सुशील गुप्ता काे यहां प्रत्याशी बनवाया है, जबकि उनका हरियाणा व कुरुक्षेत्र से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा व कांग्रेस दोनों ही उद्योगपति घरानों के एजेंट के रूप में काम कर रही है, लेकिन जनता इस बार इन्हें नकार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





ईडी के डर से बीजेपी एजेंट के रूप में कार्य कर रहे भूपेंद्र हुड्डा : अभय

पत्रकारवार्ता में अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो ने हमेशा ही किसान व कमेरे वर्ग की आवाज उठाई है। उन्होंने विधानसभा के अंदर व बाहर किसानों के हितों की रक्षा की है। अभय चौटाला ने कहा कि बीजेपी ने भूपेंद्र हुडृडा को ईडी के माध्यम से डराया हुआ है, जिसके कारण वे बीजेपी एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस को सत्ता से दूर रखेंगे और चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में भी हम सब इकट्ठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि करनाल विधानसभा के उम्मीदवार का आज रात को फैसला करेंगे और ऐसा उम्मीदवार देंगे जो बीजेपी और कांग्रेस को हरा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed