फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Formation at district level will prove to be a boon for the people: Balraj

जिलास्तर पर गठन लोगों के लिए वरदान साबित होगा : बलराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Formation at district level will prove to be a boon for the people: Balraj
कुरुक्षेत्र। बलराज शर्मा।
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की ओर से राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण चेयरमैन पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. आरसी मिश्रा की अगुवाई में गठित किया गया राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण जनता के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। चेयरमैन डॉ. मिश्रा की ओर से आमजन को चंडीगढ़ के बजाय जिला स्तर पर ही इंसाफ दिलाने के उद्देश्य के लिए खोले जाने वाले जिला कार्यालय भी फरियादियों के लिए वरदान साबित होंगे।
विज्ञापन

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा प्रदेशाध्यक्ष बलराज शर्मा ने बयान जारी कर यह दावा किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आरसी मिश्रा का अनुभव, ज्ञान व कार्यशैली पुलिस शिकायत प्राधिकरण के गठन में अहम कड़ी का काम करेगी और जनता का पुलिस के प्रति विश्वास व आस्था भी बढ़ने के साथ प्रदेश सरकार की न्याय नीति पर भी लोगों का भरोसा बढ़ेगा। बलराज शर्मा ने कहा कि जिला स्तर पर कार्यालय खुलने से लोगों को किसी भी बड़े से लेकर छोटे पुलिस अधिकारी के खिलाफ इंसाफ न मिलने की सूरत में चंडीगढ़ में फरियाद लगाने के बजाए जिला स्तर पर सुनवाई हो सकेगी। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों के बाद जिले में डीपीए का गठन बहुत जल्द होने की उम्मीद है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed