फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Foreign Brahmins will participate in the festival for the first time

Kurukshetra News: महोत्सव में पहली बार विदेशी ब्राह्मण बनेंगे हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Foreign Brahmins will participate in the festival for the first time
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर गीता महोत्सव की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धमक लगातार बढ़ने लगी है, जिससे धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली है।
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय द्वारा सीधे तौर पर सहभागिता करने पर महोत्सव की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्ता व गरिमा को और बल मिला है। विदेश मंत्रालय के प्रयासों से ही जहां 52 देशों तक महोत्सव की गूंज पहुंचेगी तो वहीं पहली बार मंत्रालय की पहल पर ही महोत्सव में विदेशी गीता विशेषज्ञ व शोधकर्ताओं के अलावा ब्राह्मण भी शामिल होंगे। त्रिनिदाद व टोबैगो से 20 विशेष ब्राह्मणों का दल यहां पहुंचेगा, जो 29 व 30 नवंबर को महोत्सव के दौरान पवित्र ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में होने वाले संत सम्मेलन के अलावा देव स्थानम सम्मेलन में शामिल होगा। इन ब्राह्मण विद्वानों और देश-विदेश से आने वाले संतों को कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ भ्रमण भी करवाया जाएगा। इसके लिए मंत्रालय के साथ-साथ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने भी खास तैयारी शुरू कर दी गई है। इन ब्राह्मणों को गीता की प्रतियां भी विशेष तौर पर भेंट की जाएंगी।
विज्ञापन

24 से होंगे मुख्य कार्यक्रम : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव भले ही 15 नवंबर से 21 दिन तक चलेगा लेकिन मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से शुरू होंगे, जो आठ दिन तक चलेंगे। मुख्य कार्यक्रमों के अंतिम दिन केशव पार्क में 18 हजार स्कूली बच्चे गीता जयंती के दिन गीता श्लोकाच्चारण करेंगे। इसी दिन ज्योतिसर के साथ-साथ पवित्र ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर पर भी दीपदान होगा। इससे पहले मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा अंतरराष्ट्रीय गीता सम्मेलन, संत सम्मेलन व देव स्थानम सम्मेलन होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed