फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   For the peace of the martyrs placed three-day unbroken text, Kurukshetra.

शहीदों की शांति के लिए रखा तीन दिवसीय अखंड पाठ

Mon, 26 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Mon, 26 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
For the peace of the martyrs placed three-day unbroken text, Kurukshetra.
For the peace of the martyrs placed three-day unbroken text, Kurukshetra. - फोटो : Amar Ujala
खंड के गांव लौहारा के गुरुद्वारा साहिब में उड़ी में शहीद हुए फौजियों की शांति के लिए रखा तीन दिवस अखंड पाठ रविवार को पाठ के भोग एवं अरदास के साथ संपन्न हो गया। अखंड पाठ गांव लौहारा के पूर्व सैनिकों एवं गांववासियों की ओर से रखा गया था, जिसमें गांव के ग्रंथियों ने लगातार तीन दिनों तक नि:शुल्क पाठ किया। अंतिम दिन पाठ में गांव के पूर्व सैनिकों सहित अनेक गांववासियों ने गुरुद्वारा में पहुंचकर शहीद सैनिकों की शांति के लिए अंतिम अरदास कर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उड़ी सेक्टर में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में लाडवा पेंशन एसोसिएशन के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गांव के पूर्व सरपंच एवं पूर्व सैनिक नसीब सिंह, मास्टर मुख्तयार सिंह, मास्टर सुलखण सिंह, दर्शन सिंह, रणजीत सिंह, जसपाल सिंह, बलबीर सिंह, बलविंद्र सिंह, जगदीश सिंह अनेक गांववासी उपस्थित थे। श्रद्धांजलि देने वालों में सतपाल गुप्ता, रोशन लाल, भगवानदास, नाथी राम, प्रेमचंद, माया राम, मोहन लाल, हरभजन सिंह, वीरभान, राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र गुप्ता तथा रति राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed