फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   For the first time, the state got its Chief Minister from Dharmanagari.

Kurukshetra News: धर्मनगरी से प्रदेश को पहली बार मिला मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
For the first time, the state got its Chief Minister from Dharmanagari.
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के इतिहास में पहली बार धर्मनगरी से प्रदेश को मुख्यमंत्री मिला है। कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने के एलान के बाद उनके 523/3 आवास पर हलचल शुरू हो गई। भाजपा कार्यकर्ता व उनके समर्थक ढोल-नगाड़े की थाप पर नाचते हुए उनके आवास पर पहुंचे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जैसे ही नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने की सूचना भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों को मिली उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया। इस एलान के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया। नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उनके आवास की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान तैनात कर दिए। चौराहों पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। साथ ही डायल-112 को आवास के बाहर नियुक्त किया गया है। थाना सदर प्रभारी बलजीत कुमार ने अपनी टीम के साथ मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन

उधर, आवास के पास साफ-सफाई का काम भी शुरू हो गया। आवास के आसपास ग्रीन बेल्ट में उगी घास व अन्य पेड़-पौधों की छंटाई की जा रही है। नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात के लिए कार्यकर्ताओं के साथ उनके पड़ोसी भी उत्सुक हैं। पड़ोसी उनके आवास पर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। उनकी ओर से नवनियुक्त मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करने की तैयारी की गई है। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब सैनी उनके सुख-दुख के साथी : अंजू मदान
नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी की पड़ोसी अंजू मदान ने बताया कि नायब सैनी उनके सुख-दुख के साथी हैं। पड़ोसी होने के नाते बच्चे से लेकर बुजुर्ग कोई भी उनसे मिलने उनके आवास पर चला जाता था। उनके मुख्यमंत्री बनने से इलाके का व प्रदेश का विकास भी होगा। वे उनके साथ सांसद के तौर पर नहीं बल्कि भाई जैसा बर्ताव करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed