फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Footpaths are sinking due to rats at Brahma Sarovar

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर चूहों के कारण धंस रहे फुटपाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Footpaths are sinking due to rats at Brahma Sarovar
ब्रह्मसरोवर के वीआईपी घाट के नीचे चूहों द्वारा बनाए गए बिल।
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर देश के आइकॉन पैलेस में शुमार है और हर साल इसके रखरखाव पर खर्च किए जाते रहे हैं। इसके बावजूद यहां चूहों की संख्या बढ़ती जा रही है। विशेष रूप से वीआईपी घाट के 300 मीटर के दायरे में ही चूहों ने 100 से अधिक गहरे बिल बना लिए हैं, जिससे फुटपाथ से लेकर परिक्रमा पथ धंस रहा है और पत्थर उखड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश के सीजन में यह समस्या और गहराती जा रही है। धंसे पत्थरों के बीच अब श्रद्धालुओं के चोटिल होने का भी खतरा बनने लगा है।
यही नहीं चूहों की बढ़ती तादाद से बीमारी फैलने की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) भी चूहों की बढ़ती समस्या से परेशान है। बोर्ड विशेषज्ञों और सिंचाई विभाग से सलाह ले रहा है ताकि बिना नुकसान पहुंचाए इस समस्या का हल निकाला जा सके। कुवि जूलॉजी विभाग के प्रोफेसर परमेश कुमार का कहना है कि चूहों पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा सकते हैं लेकिन इसमें मेहनत और समय लगेगा। केडीबी अधिकारियों की मानें तो चूहों की समस्या के दो बड़े कारण हैं। पहला फसल सीजन में ब्रह्मसरोवर के चारों ओर सड़क पर आढ़तियों की ओर से गेहूं और धान के ढेर लगाए जाते हैं, जो चूहों को आकर्षित करते हैं। दूसरा श्रद्धालु और पर्यटक सरोवर में मछलियों को आटा डालते हैं, जो चूहों के लिए भोजन का स्रोत बनता है।
विज्ञापन

इसके अलावा पिंडदान और पूजा-अर्चना के दौरान घाट पर छोड़ा गया खाद्य पदार्थ भी चूहों को बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed