फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   football Champiyanship

65वीं राष्ट्रीय खेल स्पर्धा : दूसरे दिन हरियाणा की बेटियों ने नौ गोल से तेलंगाना को दी मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
football Champiyanship
football Champiyanship - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 65वें राष्ट्रीय खेल स्पर्धा के अंडर-14 गर्ल्स का दूसरा दिन रोचक फुटबाल मुकाबलों के नाम रहा। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कन्या गुरुकुल बचगांव गामड़ी, यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल व गुरुकुल कुरुक्षेत्र के फुटबॉल मैदानों में दिनभर मुकाबले रोमांचक रहे।
विज्ञापन

बुधवार को हुए मुकाबलों में उद्घाटन मैच में आईपीएससी को एकतरफा मैच में 8-0 से हराने वाली टीम हरियाणा का विजय अभियान जारी रहा। हरियाणा ने तेलंगाना को करारी मात दी। अमितार कन्या गुरुकुल में आयोजित मुकाबले में हरियाणा की टीम ने तेलंगाना को 9-0 से हराया। एकतरफा मुकाबले में तेलंगाना की टीम कोई गोल नहीं कर पाई।
विज्ञापन

बुधवार को मुकाबलों का प्रारंभ गुजरात व महाराष्ट्र के मैच से हुआ दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर रही और कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई तथा मैच 0-0 के स्कोर से ड्रॉ रहा, दूसरे मुकाबले में मणिपुर में तमिलनाडु के खिलाफ खेलते हुए तीन गोल दागे, जबकि तमिलनाडु की टीम कोई गोल नहीं कर सकी या मुकाबला मणिपुर में 3-0 से जीत लिया। जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत मलिक सहायक शिक्षा अधिकारी खेल चंद्रभान शर्मा व श्रीपाल बंसल ने जहां व्यवस्थाओं की निगरानी की वही खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चली और लगभग 20 लीग मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न करवाए गए। गौरतलब है कि मंगलवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने पांच दिवसीय लड़कियों की अंडर 14 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया था। प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह 18 जनवरी को गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को खेल मंत्री व पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह खिलाड़ियों के बीच रहेंगे। स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक प्रशांत द्विवेदी, तकनीकी अधिकारी एस बहादुर सिंह, शिक्षा निदेशालय के खेल कार्यक्रम अधिकारी मनोज मोदी, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक सहित अनेक विभागीय अधिकारी व्यवस्थाओं की निगरानी रखे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक शिक्षा अधिकारी खेल चंदर भान ने बताया कि हरियाणा ने 9-0 से तेलंगाना को हराकर राष्ट्रीय फुटबॉल स्पर्धा में हरियाणा का विजय अभियान जारी रखा। झारखंड व आईबीएसओ का मैच भी एकतरफा रहा। झारखंड ने इस मुकाबले में 11 गोल दागे जबकि विपक्षी आईबीएसओ की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम व विद्या भारती की टीम का मुकाबला भी एकतरफा रहा, जिसे केंद्रीय विद्यालय संगठन ने विद्या भारती को 7-0 के अंतर से हराया। एक अन्य मुकाबले में आंध्र प्रदेश की टीम को पश्चिम बंगाल की टीम ने 2-0 से पराजित किया। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम ने कर्नाटक को सत्रह गोल से हराया। कर्नाटक की टीम कोई गोल नहीं कर पाई। उन्होंने बताया कि बुधवार को हुए मुकाबलों में छत्तीसगढ़ की टीम ने आईबीएसओ को 80 तथा कर्नाटक की टीम ने विद्या भारती की टीम को 31 से पराजित किया एक अन्य रोचक मुकाबले में सीबीएसई ने छत्तीसगढ़ को 11 शून्य से मात दी तो झारखंड में चंडीगढ़ को 40 से पराजित किया छत्तीसगढ़ में चंडीगढ़ के बीच मुकाबला बिरहा और पूरे मुकाबले में दोनों टीम कोई गोल नहीं कर पाई सीबीएसई की टीम को आईबीएसओ ने 6 गोल से पराजित किया तथा आईबीएसओ की टीम ने सात गोल किये जबकि सीबीएसई केवल एक ही गोल बना पाई। एक अन्य मुकाबले में मणिपुर में तमिलनाडु को तीन गोल से पराजित किया। महाराष्ट्र की टीम ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम को 5-0 से शिकस्त दी। जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने देशभर से खिलाड़ियों की आवास व आवास आदि व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मौसम के कारण खेल मुकाबलों को चार अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है।
अधिकारी सुनिश्चित करें कि सभी स्थानों पर भोजन उपलब्ध कराया जाए। खिलाड़ियों को आवास व यातायात आदि व्यवस्थाओं में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी अधिकारी अपनी ड्यूटी को पूरी जिम्मेदारी से निभाएं।

चार ग्रुपों में बांटी गई हैं टीमें
सहायक अधिकारी चंद्रभान शर्मा ने बताया कि प्रतिस्पर्धा में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें 4 ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में झारखंड, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, आईएसपीओ व सीबीएसई की टीम में शामिल है जबकि ग्रुप बी में हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना व आईपीएससी की टीम शामिल है। उन्होंने बताया कि ग्रुप सी में महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात के साथ विद्या भारती और केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीमें हैं। ग्रुप डी में मणिपुर, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश व पश्चिम बंगाल और पंजाब की टीमों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 40 लीग मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed