फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Foot over bridge will be built in Jyoti and Mohan Nagar

Kurukshetra News: ज्योति और मोहन नगर में बनेगा फुट ओवर ब्रिज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Foot over bridge will be built in Jyoti and Mohan Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी थानेसर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को 27 बड़ी योजनाओं और परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं सरकार की तरफ से 100 करोड़ से अधिक का बजट खर्च किया जाएगा।
इन परियोजनाओं के माध्यम से लोगों को शिक्षा, खेलों, स्वास्थ्य, पार्कों, व्यायामशालाओं की मूलभूत सुविधाएं मिल पाएगी। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी से चर्चा की।
विज्ञापन

इसके उपरांत उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा में कहा कि सभी 27 परियोजनाएं मुख्यमंत्री की ही घोषणाएं हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में 33 करोड़ 15 लाख की राशि से बन रहे नर्सिंग काॅलेज का कार्य 84 प्रतिशत पूरा हो चुका है इस निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाया जाएगा। ज्योतिनगर और मोहन नगर की मुख्य रोड पर फुट ओवर ब्रिज बनेगा। इस परियोजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि गांव अमीन में आठ एकड़ भूमि पर पार्क का निर्माण 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है और बाकी कार्य जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनहेडी खालसा गांव में 35 लाख रुपये से उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। गांव जोगना खेडा में 45.40 लाख, गांव मिर्जापुर में 33 लाख रुपये की राशि से पार्क और व्यायामशालाओं का निर्माण किया जाएगा। हरियाणा कला परिषद परिसर में 10 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से नए विश्राम गृह, सरस्वती फीडर (आरडी 550) पर पुल का निर्माण, सन्निहित सरोवर के सुंदरीकरण पर सात करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से चल रहे कार्यों को पूरा करने, थानेसर विधानसभा क्षेत्र में पशुपालन और साइंस काॅलेज के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का आश्वासन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed