{"_id":"67f4311de914a583fc045226","slug":"food-and-supplies-department-bought-690-quintals-of-wheat-in-ladwa-grain-market-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-133924-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लाडवा अनाज मंडी में खाद् एवं पूर्ति विभाग ने खरीदा 690 क्विंटल गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लाडवा अनाज मंडी में खाद् एवं पूर्ति विभाग ने खरीदा 690 क्विंटल गेहूं
विज्ञापन
लाडवा। स्थानीय अनाजमंडी में आखिरकार सरकारी ऐलान के एक सप्ताह बाद सोमवार को गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। इससे अब किसानों को राहत मिलने की संभावना बढ़ी है। पहले दिन सोमवार को 690 क्विंटल गेहूं की खरीद खाद् एवं पूर्ति विभाग की ओर से की गई।
मुख्यमंत्री कार्यालय प्रतिनिधि कैलाश सैनी भी अनाजमंडी पहुंचे और किसानों व आढ़तियों का मुंह मीठा करवा गेहूं खरीद की विधिवत शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था से लेकर गेहूं खरीद व उठान की पूरी तरह से व्यवस्था कर दी गई है।
किसानों को खरीद के 48 घंटे के भीतर गेहूं खरीद का भुगतान कर दिया जाएगा। किसानों व आढ़तियों को मंडी में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने मंडी प्रशासन से उठान प्रक्रिया को साथ-साथ पुरी करने का आदेश भी दिया। वहीं मंडी प्रधान विमलेश गर्ग ने कहा कि सरकार द्वारा मंडी में सफाई व्यवस्था एवं बारदाना सहित पूरी सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी सचिव संत कुमार ने कहा कि गेहूं खरीद का कार्य शुरू हो चुका है। मंडी में खरीद के पहले दिन लगभग 12 किसानों की 690 क्विंटल गेहूं की खरीद फूड सप्लाई एजेंसी द्वारा की गई। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान अपनी फसल को साफ- सुथरी व सुखाकर लाएं।