फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fog slowed down the speed of vehicles, patients also increased

Kurukshetra News: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, मरीज भी बढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Fog slowed down the speed of vehicles, patients also increased
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर कोहरे के बीच सुबह साढ़े 11 पटरी पर रेंगती ट्रेन का दृश
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले भर में चौथे दिन शुक्रवार को भी अल सुबह से कोहरा छाया रहा तो वहीं ठंडी हवाएं भी चली। 14 डिग्री तक न्यूनतम तापमान के चलते ठंड ने पूरा एहसास कराया। दिन में हल्की धूप खिली लेकिन कोहरे व ठंड पर ज्यादा असर नहीं दिखाई दिया। शाम को फिर कोहरा बढ़ गया। ऐसे में वाहन सड़कों पर रेंगते रहे तो वहीं कईं ट्रेनें रद्द तो कई घंटों तक लेट रही। ऐसे में यात्रियों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा। साथ ही दृश्यता भी महज 20 मीटर तक रही। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फ-बारी शुरू हो, जिससे निचली क्षेत्रों में तेजी से सर्दी बढ़ने के साथ-साथ कोहरा व ठंडी हवाएं चलने लगी है, जिस कारण धूप खिलना भी कम हो गया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा व स्माॅग की समस्या भी बढ़ेगी। मौसम में बदलाव से लोगों की स्वास्थ्य पर भी असर देखने को मिल। आए दिन नागरिक अस्पतालों में खांसी, जुकाम व बुखार आदि के मरीजों की संख्या बड़ी जा रही है। अस्पताल में मरीजों की लंबाई कतार देखने को मिली। चिकित्सकों द्वारा सभी को सर्दियों से बचाव के जानकारी दी गई।
विज्ञापन




मौसम सामान्य रहा तो आलू की पैदावार बंपर होगी
आलू की खेती का सही समय चल रहा है। किसान भी खेतों में आलू की बुवाई कर रहे हैं। ऐसे में कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह ने जिला में विभिन्न जगहों पर खेतों में फसल का निरीक्षण करने के उपरांत कहा कि मौसम सामान्य रहा तो आलू की पैदावार बंपर होगी। उन्होंने बताया कि शीतकालीन की शुरुआत में आलू की खेत में खड़ी फसल की ग्रोथ देखते हुए अनुमान है कि मौसम के सामान्य रहते इस बार आलू की बंपर फसल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed