फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fog prevailed till evening, vehicles were driven with fog lights on.

Kurukshetra News: शाम तक छाई रही धुंध, फॉग लाइटें जलाकर चलाए वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fog prevailed till evening, vehicles were driven with fog lights on.
कुरुक्षेत्र। पूरा दिन इस तरह छाया रहा कोहरा,  सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन। संवाद
कुरुक्षेत्र। देर रात से ही शहर और आसपास के इलाकों में घनी धुंध का असर देखने को मिला। बुधवार को धूप नहीं निकली। तड़के से ही सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही जिससे ट्रैफिक रेंगता हुआ नजर आया। कई प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर बेहद सावधानी से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान लुढ़क कर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान माना जा रहा है। इससे दिनभर ठंड का अहसास बना रहा। ठंडी हवाओं और धुंध के कारण सुबह व शाम के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही। यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। रेलवे पर भी इसका खास असर देखने को मिला। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार गिरते तापमान और 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली शीतलहर के कारण ठंड का असर और बढ़ गया है। 19 और 20 जनवरी को क्षेत्र में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed