{"_id":"6949a3348adc2f07c9040903","slug":"fog-prevailed-till-afternoon-relief-from-cold-came-when-the-sun-shone-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-147369-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दोपहर तक छाया कोहरा, धूप खिली तो ठंड से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दोपहर तक छाया कोहरा, धूप खिली तो ठंड से मिली राहत
Tue, 23 Dec 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद । शहर व क्षेत्र में ठंड का प्रकोप धीरे- धीरे बढ़ता जा रहा है। जिले भर में रविवार रात से लेकर सुबह करीब 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा तो शून्य दृश्यता रही। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और हादसे की आशंका बनी रही। सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई दिए जबकि कड़ाके की ठंड व कोहरे के बीच बच्चे भी कांपते हुए स्कूलों तक पहुंचे। ठंड के प्रकोप से बचने के लिए सुबह से ही लोग अपने घरों में दुबके रहे तो बस अड्डे, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक व पर्यटन स्थलों पर भी आवाजाही बेहद कम रही।
बाजारों में भी रौनक घट गई। दोपहर के समय हल्की धूप खिली तो ठंड से कुछ राहत मिली लेकिन शाम पांच बजते ही फिर कोहरा व कड़ाके की ठंड शुर हो गई। माना जा रहा है कि अगले दो से तीन दिन तक ऐसे ही हालात रह सकते हैं जबकि ठंड में अभी इजाफा होगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम सात डिग्री तक दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए कुछ स्थानों पर लोग अलाव का सहारा भी लेते दिखे लेकिन सब बेसर रहा।
ठंड के चलते बाजारों से रौनक भी गायब रही, जिसके सीधा असर दुकानदारों की आमदन पर भी रहा।
पांच से छह डिग्री तक लुढ़केगा तापमान : मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले तीन से चार दिनों तक तापमान पांच डिग्री तक लुढ़क जाएगा। न्यूनतम तापमान अगले मंगलवार तक पांच डिग्री तक पहुंच जाने की उम्मीद है। आज मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम छह डिग्री रहने की संभावना है।