{"_id":"68f14c20193a57fde701661d","slug":"foetus-sex-determination-racket-busted-in-shahabad-four-accused-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-143999-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शाहाबाद में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शाहाबाद में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। काबू आरोपियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिसकर्मी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। पुलिस और जिला समुचित प्राधिकारी की टीम ने शाहाबाद के रूप नगर स्थित एक घर में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से एक आरोपी पहले भी भ्रूण जांच के मामले में कई बार सलाखों के पीछे जा चुका है और कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से गैर पंजीकृत पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और 20 हजार रुपये बरामद किए हैं।
जिला समुचित प्राधिकारी की टीम को सूचना मिली थी कि शाहाबाद में अवैध लिंग जांच की गतिविधियां चल रही हैं, जो लिंगानुपात को प्रभावित कर रही हैं। इसके आधार पर पीएनडीटी विभाग ने डिकॉय ऑपरेशन शुरू किया। डॉ. रमेश सबरवाल ने बताया कि 8 अक्तूबर को उनकी ओर से तैयार की गई डिकॉय ने एक महिला आरोपी और अन्य आरोपियों के साथ 40 हजार रुपये में लिंग जांच का सौदा तय किया जिसमें से 20 हजार रुपये ऑनलाइन दिए गए। 14 अक्तूबर को शाहाबाद बस अड्डे पर डिकॉय और जांच टीम ने मुलाकात की लेकिन सौदा पूरा नहीं हुआ।
15 अक्तूबर को दोबारा सूचना मिलने पर डिकॉय ने उसी महिला आरोपी को 20 हजार रुपये और दिए और उनके साथ एक घर में गई, जहां अनरजिस्टर्ड पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से लिंग जांच की गई। उसे बताया गया कि उसके गर्भ में लड़का है। जांच में मशीन पर अवैध रूप से इंस्टॉल बीट मेटरल लेवल एप्लीकेशन भी पाया गया। जांच टीम और पुलिस ने इशारा मिलते ही कार्रवाई करते हुए घर पर दबिश दी। वहां मौजूद आरोपी अंबाला का रहने वाला कृष्ण गोपाल उर्फ सोनू बजाज, मुरादनगर मथरीपुर का रहने वाला संदीप सिंह व शाहाबाद व मथाना की रहने वाली दो महिला आरोपियों को काबू किया। उनसे गैर पंजीकृत पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने डिकॉय का बयान दर्ज कर जिला समुचित अधिकारी रमेश सबरवाल व डॉ. गौरव बंसल दंत चिकित्सक पीएचसी किरमच की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
दो आरोपी जमानत पर बाहर आते ही दोबारा गिरोह कर देते हैं शुरू : पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक कृष्ण गोपाल उर्फ सोनू बजाज और एक महिला आरोपी पर पहले भी अंबाला, इस्माईलाबाद, राजपुरा, सदर पिपली, सिटी राजपुरा और कृष्णा गेट थाने में कई थानों में अवैध लिंग जांच के मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर घूम रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अदालत में इनकी जमानत के खिलाफ कई बार अपील कर चुके हैं।