फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Flood victims got angry, Thol-Shahabad road jammed

Kurukshetra News: बाढ़ पीड़ितों गुस्सा फूटा, ठोल-शाहाबाद रोड किया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Flood victims got angry, Thol-Shahabad road jammed
शाहाबाद। बाढ़ से पीड़ित लोगाें का गुस्सा अब फूटने लगा है। मंगलवार देर शाम को जहां पिहोवा में लोगों ने कुरुक्षेत्र रोड को जाम कर दिया था, वहीं बुधवार को बाढ़ ग्रस्त लोगों ने ठोल- शाहाबाद रोड पर जाम कर दिया।
विज्ञापन

गांव ठसका अली, नलवी और गांव झरोली के ग्रामीण सड़कों पर आ गए और रोड जाम कर जमकर रोष व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाए कि रोड पर प्रशासन द्वारा एक तरफ से दूसरी तरफ पानी निकालने हेतु पुलिया नहीं खुलवाई जा रही है, जिसके कारण इन तीनों गांव में लोगो के घरों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाना चाहिए। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी रहा। इस दौरान सरपंच हरप्रीत सिंह, नम्बरदार भगवान सिंह, दविंदर सिंह, नम्बरदार रघुबीर सिंह, रोशन सिंह, जसबीर सिंह, अजित सिंह, गुरपाल सिंह और झुझार सिंह सहित सैकड़ो ग्रामीण शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed