फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five youths from the district were deported from America.

Kurukshetra News: अमेरिका से डिपोर्ट किए गए जिले के पांच युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Five youths from the district were deported from America.
कुरुक्षेत्र। डंकी रूट के जरिये अमेरिका गए जिले के पांच युवकों को अमेरिकी सरकार ने निर्वासित कर भारत वापस भेज दिया है। शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहने पहुंचाए इन युवकों को जिला पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लेकर उनके परिजनाें को सौंपा।
विज्ञापन

निर्वासित युवकों में कराह गांव के हैप्पी सैनी, टीकरी गांव के प्रदीप कुमार, मथाना के अमन कुमार, सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड के विक्रम सिंह और इस्माईलाबाद के पारस शर्मा शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि इन युवकों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। सोमवार को इन्हें परिजनों के साथ पुलिस कार्यालय बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डंकी रूट के एजेंटो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पहले भी निर्वासन के मामले आ चुके हैं सामने

जिले के पहले भी कई युवकों को अमेरिका से निर्वासित किया जा चुका है। फरवरी में जब अमेरिका ने बड़े स्तर पर निर्वासन किया था, उसमें हरियाणा में सबसे ज्यादा निर्वासित कुरुक्षेत्र के थे। जानकारी के अनुसार 3 नवंबर को एक और जहाज के निर्वासित युवाओं को लेकर भारत लौटने की आंशका है जिसमें जिले के कुछ और युवक वापस लौट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों व परिजनों ने साधी चुप्पी

निर्वासित युवकों व परिजनों ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है। आसपास के लोगों से पता चला कि पारस छह महीने पहले ही अमेरिका पहुंचा था, जहां उसे कैंप में भेज दिया गया और अब निर्वासित कर दिया गया। वहीं अमन तीन साल तक इटली में रहा और उसके बाद अमेरिका गया था, जहां से उसे वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed