फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five-year-old custody dispute resolved amicably

Kurukshetra News: कस्टडी से जुड़ा पांच साल पुराना विवाद सहमति से सुलझा

Tue, 16 Dec 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 16 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old custody dispute resolved amicably
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। फैमिली कोर्ट में नाबालिग की कस्टडी के पिछले पांच वर्षों से लंबित गार्जियनशिप विवाद का सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया गया। यह मामला गार्जियन्स एंड वार्ड्स एक्ट के तहत दायर पिटीशन से संबंधित था जिसमें नाबालिग बच्चे की दादी ने उसकी कस्टडी बच्चे की मां से मांगी थी।
मामले की सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आया कि प्रतिवादी मां ने दूसरी शादी कर ली थी और वह नाबालिग बच्चे के साथ अपने ससुराल में रह रही थी। कोर्ट ने मामले को आपसी सहमति से सुलझाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए और मां को नाबालिग को कोर्ट में पेश करने और अगली तारीखों पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

फैमिली कोर्ट ने नाबालिग बच्चे, उसकी मां और दादी से अलग-अलग बातचीत की और सभी पक्षों की काउंसलिंग कराई। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मां, जो बच्चे की प्राकृतिक अभिभावक है, किसी भी प्रकार की अक्षमता से ग्रस्त नहीं है और बच्चे की कस्टडी के लिए उपयुक्त स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादी के बच्चे के प्रति स्नेह और चिंता को देखते हुए उन्हें मिलने का अधिकार दिए जाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed