फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five shooters arrested with weapons in Kurukshetra

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में पांच शूटर हथियारों के साथ काबू

Mon, 22 Sep 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 22 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Five shooters arrested with weapons in Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सीआईए-2 की टीम ने कैथल जिले के मटौर गांव से आए लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर के निर्देश पर एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। आइलेट्स सेंटर पर गोलीबारी के बाद संचालक से विदेश में बैठे गैंगस्टर ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न मिलने पर बौखलाया गैंगस्टर शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। ये सब सरगना के द्वारा बताए हुए ठिकाने की रेकी कर रहे थे। पुलिस को शक है कि इन आरोपियों के तार चैतन्य आइलेट्स पर हुई फायरिंग से जुड़े हो सकते हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 12 सितंबर को कैथल के पीडल गांव के 19 वर्षीय राहुल व राजीव ने चैतन्य आईलेट्स सेंटर पर गोलीबारी की थी, जिन्हें एसटीएफ व सीआईए दो की टीम ने 18 सितंबर की देर रात मुठभेड़ में घायल होने के बाद काबू कर लिया था, जिनका फिलहाल अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वारदात के बाद विदेश में बैठे गैंगस्टर ने रंगदारी मांगी थी। पैसा न मिलने पर कैथल के मटौर गांव के अभिषेक उर्फ गोलू, गुरदीप सिंह, दीपक, विक्रम सिंह व मोहित को दोबारा वारदात को अंजाम देने के लिए शहर भेजा था। इनके पास से चार कट्टे, चार कारतूस व एक कार बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए-2 की टीम को सूचना मिली थी कि एक आरोपी विदेश में रहकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपने गैंग के दूसरे सदस्यों से वारदात करवाता है। उसके एक कार में पांच आरोपी बिना लाइसेंस के हथियारों व एंयुनिशन लेकर देवीलाल पार्क के पास खड़े हैं, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
टीम देवीलाल पार्क की पार्किंग के पास पहुंची, जहां एक कार (एचआर-64ए-6161) खड़ी दिखाई दी। टीम ने कार में बैठे पांचों आरोपियों को काबू किया। आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपियों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

इंटरपोल के माध्यम से गैंगस्टरों को लाने की कवायद तेज : एएसपी ने कहा कि विदेश में बैठे गैंगस्टरों को भारत वापस लाने के लिए कवायद तेज कर दी हैं। अंतरराष्ट्रीय मामला होने के चलते इनके खिलाफ ठोस सबूतों को जुटाया जा रहा है। वह इसके लिए कई विभागों से अनुमति लेनी पड़ती है, जिसके लिए पुलिस ने विभागों से संपर्क करने व इनके खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाने के लिए अहम कदम उठाए जा रहे हैं। कई मामलों में बस कुछ ही औपचारिकता बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed