फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   five peoples died by corona, 87 new positive cases found

कोरोना से पांच की मौत, 87 नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
five peoples died by corona, 87 new positive cases found
कोरोना के पॉजिटिव केस में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जोकि राहत भरी खबर है। कई दिनों से रोजाना 200 से 250 के बीच पॉजिटिव केस सामने आ रहे थे, लेकिन रविवार को सिर्फ 87 केस मिले। रिकवरी रेट भी सुधर कर 91.86 प्रतिशत हो गया है और एक्टिव केस भी 1429 हो गए हैं। इससे पहले एक अप्रैल को एक दिन में 81 पॉजिटिव केस सामने आए थे। उसके बाद से रोजाना आंकड़ा बढ़ता चला गया और अब 53 दिनों बाद 87 केस आए हैं। लेकिन मौत का आंकड़ा अभी भी बढ़ ही रहा है। रविवार को भी पांच मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा, जिसमें गांव घमूरखेड़ी निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग, सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग, गांव हल्दरी कलसाना निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, गांव सोढी उमरी निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, गांव अढोण निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। जिले में अब तक कोरोना के कारण 286 संक्रमितों की मौत हो गई है। वहीं 21076 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिसमें से 19 हजार 361 को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और 1 हजार 429 केस अभी भी एक्टिव हैं। इन एक्टिव मरीजों में 902 को होम आइसोलेट, 447 को सरकारी व निजी अस्पताल और 80 को एलएनजेपी अस्पताल में एडमिट किया हुआ है। सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने कहा कि रविवार को एक ही दिन में 151 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है। कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे कोरोना से रिकवरी केसों में सुधार में बढ़ोतरी हो रही है। इस समय कुरुक्षेत्र में 91.86 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इतना ही नहीं सैंपल पॉजिटिविटी रेट 6.23 फीसदी है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 339188 में से 317333 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले में बनाए गए कंटेनमेंट जोन को नियमानुसार डी-नोटिफाई किया गया है। जिले जिले के पिपली, पट्टी किशनपुरा, खैरी, पट्टी कसेरला, पिपली बीएनसी कॉलोनी, सिरसमा, मथाना, खैरी, कौलापुर, ज्योतिसर, खिजरपुरा, रावगढ़, फतुपुर, बारवा, हथीरा, धुराला डेरा नीमवाला, हसनपुर, किरमच, खेड़ी रामनगर, सेक्टर-2, 3, 4, 5, 8, 30, थानेसर वार्ड-6, 7, 8, शास्त्री नगर, चनारथल कॉलोनी, रामचंद्र कॉलोनी, कल्याण नगर, दीदार नगर, शांति नगर, मोरथला, समानी, पिपली आदर्श नगर, सांवला, दुधला, गादली, चिब्बा, कमोदा, समसीपुर, घराड़सी, कैंथला खुर्द, अढोण, बारना, कमोदा, शांति नगर, कॉलेज कॉलोनी, आकाश नगर, सुभाष गली, सपरा कॉलोनी, एनआईटी कैंपस, केयूके कैम्पस आदि में बनाए गए 156 कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी है। प्रशासन द्वारा निर्धारित दिनों के अनुसार समयावधि समाप्त होने पर कंटेनमेंट तथा बफर जोन को हटा दिया है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को भी अभी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों की पालना करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed