फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five month old fetus found in Saraswati Tirtha

Kurukshetra News: सरस्वती तीर्थ से मिला पांच माह का भ्रूण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Five month old fetus found in Saraswati Tirtha
पिहोवा। घटना स्थल पर कार्रवाई करती पुलिस।
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। सरस्वती तीर्थ के घाट से एक पांच माह के लड़के का भ्रूण बरामद हुआ है। घाट में नहा रहे बच्चों ने पॉलिथीन में भ्रूण को देखकर पुरोहितों को सूचना दी। घाट से भ्रूण मिलने की सूचना पूरे इलाके में फैल गई। इस घटना को लेकर तीर्थ पुरोहित और श्रद्धालुओं ने रोष व्यक्त किया है। वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, शनिवार दोपहर के समय तीर्थ के आसपास रहने वाले कुछ बच्चे घाट में नहा रहे थे। तभी उनकी नजर एक बड़े पॉलिथीन पर पड़ी। जिज्ञासावश वे पॉलिथीन के पास आए और उसे खोलकर देखा। उसमें बच्चा देखकर वे भाग गए और कुछ देर बाद पुरोहितों को सूचना दी। पुरोहितों ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे लेकर नागरिक अस्पताल पिहोवा भेज दिया।
विज्ञापन


अस्पताल के हवाले किया भ्रूण
शहरी थाना प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। भ्रूण करीब पांच महीने का लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि इसे एक-दो दिन पहले यहां फेंका गया होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छह माह पहले लोहारा में मिला था भ्रूण
जिले में भ्रूण मिलने की कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले छह महीने पूर्व मई को लाडवा के गांव लोहारा से भी एक भ्रूण बरामद हुआ था। यह भ्रूण करीब छह माह का था। यह भ्रूण भी लड़के का ही था। इस मामले में थाना लाडवा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed