{"_id":"694859a985c696638509242a","slug":"five-million-people-were-duped-by-the-american-dream-and-sent-via-the-donkey-route-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-147333-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अमेरिका का सपना दिखा 50 लाख ठगे, डंकी रूट से भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अमेरिका का सपना दिखा 50 लाख ठगे, डंकी रूट से भेजा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमेरिका में नौकरी और वीजा का लालच देकर ट्रैवल एजेंटों ने गांव उमरी निवासी योगेश से 50 लाख रुपए ठग लिए। एजेंटों ने योगेश को डंकी रूट से अवैध तरीके से अमेरिका भेजने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी सीमा पर उसे वहां की सेना ने पकड़ लिया। आठ महा की हिरासत के बाद योगेश को 11 सितंबर को डिपोर्ट कर दिया गया।
योगेश ने बताया कि जुलाई 2024 में दोस्त हर्ष के माध्यम से करनाल के एजेंट अंकित चौधरी, विकास उर्फ कासू और गुरी से संपर्क हुआ। एजेंटों ने खुद को सरकारी एजेंट बताकर 50 लाख में लीगल तरीके से अमेरिका भेजने, नौकरी और बीमा का वादा किया। इसके लिए एडवांस में 15 लाख लिए गए।
26 जुलाई को दिल्ली से फ्लाइट कराई गई, लेकिन ब्राजील उतार दिया गया, जहां पर वहां की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। छुड़ाने के लिए अतिरिक्त 15 लाख लिए। इसके बाद ब्राजील में डेढ़ महीना घुमाया गया। फिर जंगलों के रास्ते बुलिविया, पेरू, इक्वाडोर, कोलंबिया, पनामा, कोस्टा रिका, निकारागुआ, ग्वाटेमाला और मेक्सिको पहुंचाया गया। कोलंबिया और मेक्सिको में गुर्गों ने बंदूक तानकर अतिरिक्त 33 लाख रुपए वसूले। अमेरिकी बॉर्डर पार करते ही सेना ने गिरफ्तार कर लिया। कोई वैध दस्तावेज न होने से जेल हुई।