{"_id":"612e88bc8ebc3eb6f105672f","slug":"five-lakh-rupees-cheated-from-the-girl-on-the-pretext-of-job-kurukshetra-news-knl817296117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू की युवती को सरकारी नौकरी का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू की युवती को सरकारी नौकरी का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
साइबर अपराध के मामले में जम्मू पुलिस ने चक्रवर्ती मोहल्ला वासी एक युवक को काबू किया। युवक का मंगलवार को एलएनजेपी अस्पताल में मेडिकल कराया गया, जिसके उपरांत जम्मू पुलिस उसे अपने साथ जम्मू ले गई है। युवक पर नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। कुछ दिन पहले भी पुलिस कुरुक्षेत्र से दो युवकों को साइबर अपराध के मामले में ले गई थी।
कृष्णा गेट थाना पुलिस के कार्यवाहक प्रभारी इलम सिंह ने बताया कि जम्मू पुलिस के निरीक्षक व मुख्य सिपाही कृष्ण गेट थाने में पहुंचे थे। जम्मू पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध के मामले में जांच के लिए वह आए हैं। उन्हें किसी मामले में चक्रवर्ती मोहल्ला वासी मुकुल को हिरासत में लेकर जम्मू ले कर जाना है, जहां उसके साथ मामले को लेकर पूछताछ की जानी है। कृष्णा गेट थाना पुलिस के साथ जम्मू पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और उसका एलएनजेपी अस्पताल में मेडिकल करा कर अपने साथ ले गए।
ऑनलाइन नौकरी लगवाने का बताया जा रहा है मामला
जम्मू पुलिस ने ऑनलाइन नौकरी लगवाने के मामले में युवक को काबू किया है। इस मामले में कुछ दिन पहले भी एक युवक की जम्मू पुलिस ने गिरफ्तारी की थी। बताया जा रहा है कि अप्रैल 2021 में जम्मू वासी एक युवती ने जम्मू में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे कुछ लोगों ने सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था। आरोपियों ने फोन पर उसके साथ बात की थी तथा उससे अलग-अलग समय में पांच लाख रुपये लिए हैं। आरोपियों ने उसका बैंक में खाता भी खुलवाया था और उसका एटीएम नंबर और बैंक खाता नंबर भी ले गए थे। उस समय जम्मू पुलिस के निरीक्षक विक्रम शर्मा व मुख्य सिपाही मोहम्मद इकबाल ने मामले की जांच की तो पाया था कि युवती ने जिस खाते में पैसे जमा कराए थे वह खाता कुरुक्षेत्र के युवक का है। जम्मू पुलिस ने इस बारे में कृष्णा गेट थाना पुलिस प्रभारी मलकीत सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया था। जम्मू पुलिस के साथ कृष्णा गेट थाना पुलिस ने आरोपी प्रवीण व अरुण को काबू किया। पुलिस उन्हें अपने साथ जम्मू ले गई है।