फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five-day Ramayana festival begins tomorrow at Geeta Gyan Sansthanam

Kurukshetra News: गीता ज्ञान संस्थानम में पांच दिवसीय रामायण उत्सव का शुभारंभ कल से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Five-day Ramayana festival begins tomorrow at Geeta Gyan Sansthanam
कुरुक्षेत्र। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में गीता ज्ञान संस्थानम में बुधवार से पांच दिवसीय रामायण उत्सव का मंचन किया जाएगा। 24 और 25 सितंबर को रासकला मंच सफीदों की ओर से केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से उच्च तकनीक पर आधारित रामायण दिखाई जाएगी। रासकला मंच के निर्देशक रवि मोहन भारद्वाज के मुताबिक उनका मंच पिछले 30 वर्षों से थियेटर कर रहा है जिसमें धार्मिक व सामाजिक नाटकों का मंचन किया जाता है।
विज्ञापन

दो दिवसीय रामायण उत्सव 24 और 25 सितंबर को गीता ज्ञान संस्थानम में आयोजित होगा। इसमें राम जन्म से लेकर राम के राज्याभिषेक की कहानी दो दिनों में दिखाई जाएगी। प्रथम दिन सांय सात बजे प्रारंभ होने वाले दो घंटे के शो में राम जन्म से लेकर शूर्पणखा के नाक काटने तक का मंचन होगा और अगले दिन राम के राज्याभिषेक तक का मंचन किया जाएगा। यह रामायण उत्सव देश में पहली बार गीता ज्ञान संस्थानम में आयोजित किया जा रहा है जिसका शुभारंभ स्वामी ज्ञानानंद करेंगे। रवि मोहन भारद्वाज ने जानकारी दी कि इस रामायण उत्सव में अंतरराष्ट्रीय स्तर के लगभग 130 कलाकार भाग लेंगे जोकि जम्मू कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उडीसा, मध्यप्रदेश और मुंबई के प्रसिद्ध कलाकार हैं। रामायण उत्सव में राम, रावण और हनुमान की आवाज उन्होंने स्वयं दी है जबकि अन्य आवाजें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के कलाकारों की हैं।
विज्ञापन

उच्च तकनीक पर आधारित विश्वस्तरीय इस रामायण उत्सव का निर्देशन स्वयं उन्होंने किया है जबकि संगीत नाट्य लेखन पवन भारद्वाज ने किया है। सहायक निर्देशक के तौर पर अंकिता, कमल खटक व मुखौटा निर्माण अभिषेक भारती ने किया है। रामायण उत्सव का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार मनन भारद्वाज ने दिया है। उन्होंने बताया कि आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से अवगत कराने के लिए उन्होंने रामायण उत्सव नाटक तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 से 28 तक होगी अंतरराष्ट्रीय रामलीला
दो दिवसीय रामायण उत्सव के बाद गीता ज्ञान संस्थानम में 26 से 28 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसमें बाल कलाकार रामायण के पात्रों की भूमिका निभाएंगे। इसी प्रकार गीता ज्ञान संस्थानम में पांच दिन तक रामायण उत्सव चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed