फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five candidates including one woman contested for Chaudhary of Kuta.

Kurukshetra News: कुटा की चौधर के लिए एक महिला सहित पांच प्रत्याशी मैदान में उतरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Five candidates including one woman contested for Chaudhary of Kuta.
कुरुक्षेत्र। चुनाव अ​धिकारी को नामांकन पत्र सौंपते हुए पूर्व प्रधान विवेक सहित प्रधान आनंद। संव
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ का चुनाव 14 मई को होगा, जिसको लेकर अलग-अलग पदों पर शनिवार को नामांकन भरे गए। प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं, जिसमें प्रो. नीरा राघव, प्रो. विवेक गौड़, प्रो. दलीप कुमार, डॉ. ज्ञान चहल, डॉ. जितेंद्र कुमार शामिल हैं। नामांकन छह मई तक वापस लिए जा सकते हैं और उसी दिन अंतिम सूची जारी की जाएगी। कुटा की चौधर का फैसला 11 फैकल्टी के 341 मतदाता शिक्षक करेंगे। विश्वविद्यालय परिसर में कुटा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट बढ़ने लगी है। मतदाता शिक्षक भी अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट करने के लिए मन बनाने लगे हैं तो वहीं प्रत्याशी भी मतदाताओं से वोट की अपील करने लगे हैं। विवि चुनावी रंग में रंगने लगा है।
विज्ञापन

उपप्रधान पद के लिए यूएसएम के डॉ. मोहिंद्र सिंह और जूलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक राय ने नामांकन किया है। सचिव पद के लिए एआईएच विभागाध्यक्ष प्रो. राजपाल ने, रसायन विभाग के डॉ. सोहन लाल और माइक्रो बायोलॉजी के डॉ. विजय कुमार ने नामांकन भरा है तो वहीं सह-सचिव पद के लिए यूएसएम के डॉ. विवेक कुमार, माइक्रो बायोलॉजी के डॉ. विजय कुमार, जियो फिजिक्स की मनीषा संधू ने और खजांची पद के लिए सोशल वर्कर विभाग के डॉ. सतीश कुमार ने और 11 फैकल्टी के लिए कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नामांकन किए गए हैं। चुनाव अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडेय का कहना है कि पांच प्रत्याशियों ने प्रधान पद के लिए नामांकन किया है और दो शिक्षकों ने उपप्रधान पद के लिए नामांकन भरा है। इसी के साथ सचिव पद पर तीन, संयुक्त सचिव के लिए तीन, खजांची के लिए एक नामांकन और 11 फैकल्टी के कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नामांकन भरे गए हैं। चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

शिक्षक हित की आवाज को करेंगी बुलंद : नीरा
रसायन विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. नीरा राघव एकमात्र महिला शिक्षक है, जिन्होंने कुटा प्रधान पद के लिए नामांकन भरा है। उनका कहना है कि वह सभी नीतियों को बराबर लागू करने का कार्य करेंगे और प्रशासन के साथ मिलकर शिक्षक हित की आवाज को बुलंद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की मांगों को किया जाएगा पूरा : प्रो. विवेक गौड़
कुटा के पूर्व प्रधान रह चुके आईआईएचएस के प्रो. विवेक गौड़ का कहना है कि वह शिक्षकों की रुकी हुई पदोन्नति का काम प्रशासन के साथ मिलकर कराएंगे। सप्ताह के पांच दिन ही शिक्षकों के लिए वर्किंग कराने का काम किया जाएगा। शिक्षकों की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।

शिक्षकों की रुकी पदोन्नति कराएंगे : प्रो. दलीप
विधि विभाग के पूर्व सह निदेशक व कुटा के पूर्व उपप्रधान रह चुके प्रो. दलीप कुमार ने भी प्रधान पद के लिए नामांकन भरा है। उनका कहना है कि कुवि को सेंट्रल विवि बनाने का कार्य किया जाएगा। इसी के साथ सेल्फ फाइनेंस व बजटिड पदाें पर लगे शिक्षकों की पदोन्नति को कराया जाएगा। पीएचडी में पांच इंक्रीमेंट दिलवाने का काम किया जाएगा।

पुरानी पेंशन स्कीम को कराएंगे लागू : डॉ. ज्ञान
शिक्षक क्लब के प्रधान और उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ज्ञान चहल का कहना है कि वह शिक्षकों के कल्याण व सुविधाओं को सुनिश्चित कराएंगे और पुरानी पेंशन स्कीम को लागू कराने का काम करेंगे। पारदर्शिता व उत्तरदायित्व के साथ संघ के लिए कार्य करेंगे।

शिक्षक हित में करेंगे लागू : डॉ. जितेंद्र
जूलॉजी विभाग के डॉ. जितेंद्र कुमार का कहना है कि विवि. के ए प्लस प्लस ग्रेड को मेनटेनेंस रखने का काम करेंगे तो वहीं अन्य रैंकिंग में भी उच्च स्थान हासिल करने का कार्य करेंगे। वह शिक्षकों क हित में कार्य करेंगे।

कुरुक्षेत्र। चुनाव अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपते हुए पूर्व प्रधान विवेक सहित प्रधान आनंद। संव

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed