{"_id":"64c6bb004d09a39fc40e8f75","slug":"five-accused-of-snatching-cash-and-mobile-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-2082-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नकदी व मोबाइल छीनने के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नकदी व मोबाइल छीनने के पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तीन दिन पहले ब्रह्मसरोवर के निकट ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी मिलन निवासी चक्रवर्ती मोहल्ला, अभिलाष निवासी कालका जिला पंचकूला, अनुदीप निवासी करनाल, साहिल निवासी बिरला मंदिर चौक व अशोक उर्फ शौकी निवासी शोरगिर बस्ती के कब्जे से छीने गए रुपये में से 350 रुपये बरामद किए गए।
थाना कृष्णा गेट में 28 जुलाई को दर्ज शिकायत में जोगिंद्र निवासी आकाश नगर ने बताया था कि शाम करीब साढ़े पांच बजे वह ब्रह्मसरोवर के निकट 18 मंजिला मंदिर के पीछे अपनी ई-रिक्शा खड़ी करके पास में खड़ा था। इसी दौरान 6-7 युवक आए और उसके साथ मारपीट करते हुए दूसरी तरफ ले गए। यहां आरोपियों ने उसे पेचकस दिखाकर जेब से करीब 1800 रुपये व उसका मोबाइल छीन लिया था। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पेचकस से हमला किया था। अपना बचाव करते हुए उसने हाथ आगे किया तो पेचकस उसके पेट पर लग गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 350 रुपये बरामद करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद