फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   five accused arrested to attack on wine contractor

शराब के ठेकेदारों पर जान से मारने की नियत से हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
five accused arrested to attack on wine contractor
जिला पुलिस ने शराब के ठेकेदारों पर जान से मारने की नीयत से मारपीट करके उन पर फायर करने के आरोप में किया पांच को गिरफ्तार किया है। ये जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1 अगस्त 2019 को प्रवीण कुमार पुत्र राजा राम वासी गांव जाजन पुर जिला कैथल ने थाना सदर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह शराब की ठेकेदारी करता है। उसने खेडी मारकंडा व कसेरला के शराब के ठेके लिये हुए है। 30 जून 2019 को शाम को समय वह और पारस उर्फ बिल्ला बढोंदा व हरविंद्र सिंह उर्फ हेरी वासी सेक्टर-5 कुरुक्षेत्र कार से गांव कौलापुर में उनके जानकार हरविंदर के पास गए थे। वहां हरनेक सिंह पुत्र लाभ सिंह गांव मेहरा पहले से बैठा हुआ था । वह सभी कार से कौलापुर से कुरुक्षेत्र के लिये चल दिये थे। कौलापुर अड्डा पर एक रिटीज कार खड़ी दिखाई दी। उनके ईशरगढ़ की तरफ मुड़ते ही उनकी कार पर एकदम फायर हुआ जो गोली कार के पिछले शीशे पर लगी और फिर उनकी कार के पीछे फार्च्यूनर गाड़ी अड़ा दी। फिर हम गांव ईशरगढ से बोहली वाली सड़क पर गांव ईशरगढ में पाल धर्मशाला के कोना पर पहुंचे तो उनका पीछा कर रही गाड़ी ने उनकी कार में टक्कर मारी जो गन्ना के खेत में जाकर पलट गई। इसके बाद गाड़ियों में हथियार लेकर आए 20/25 युवकों ने उन पर हमला कर दिया जो हमला करने वालों में सतबीर सिंह वासी जाल खेडी, दीपा वासी सभालखा लाडवा, राजू नैन वासी ईशरगढ, सोनू नैन वासी ईशरगढ़, जगतार सिंह वासी खानपुर, अमित पंडित वासी ब्याना, सन्नी पंडित वासी कुरुक्षेत्र वसलिंद्र वासी चनारथल शामिल थे। शोर सुनकर वहां पर काफी लोग इकट्ठे हो गए तो 2 गाड़ियों में बैठकर मौका से कोलापुर की तरफ भाग गये। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच एंटी नारकोटिक्स सैल के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार को सौंपी गई। जांच करते हुए आरोपी सतबीर सिंह वासी जाल खेड़ी, सुरेंद्र कुमार उर्फ सिंदर वासी चनारथल, प्रदीप कुमार नैन उर्फ सोनू वासी ईशरगढ़, अमित कुमार वासी बयाना जिला करनाल और कृष्ण कुमार वासी बारना को गिरफ्तार करने के लिए आरोपी के घर पर छापा मारा। जिस दबाव में आकर आरोपियों ने अपने आप को जिला पुलिस कुरुक्षेत्र की एंटी नारकोटिक्स सेल में आत्म समर्पण कर दिया। जिनको निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, एएसआई राजेश कुमार, हवलदार आजाद सिंह और प्रवीण कुमार की टीम ने काबू करके गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके सुरेंद्र कुमार उर्फ सिंदर, प्रदीप कुमार नैन, अमित कुमार और कृष्ण कुमार को जेल भेजा जाएगा तथा सतबीर सिंह को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed