फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   first ultimate to court, then poonam won punchayati election

पहले कोर्ट में दी चुनौती, फिर जीती पूनम ने चौधर की जंग

Mon, 25 Jan 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र Updated Mon, 25 Jan 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
first ultimate to court, then poonam won punchayati election

गांव रामगढ़ रोड में पूनम ने टक्कर में चुनाव लड़ रही अलका को 114 वोटों से हराकर जीत हासिल की। गांव में कुल 1773 वोट हैं। जिसमें से 1630 वोट पोल हुए और 92 प्रतिशत मतदान हुआ। पूनम को 872 वोट मिले, जबकि अलका को 758 वोट मिले। पूनम ने अपनी जीत को न्याय की जीत बताया। बता दें कि पूनम का नामांकन पिहोवा प्रशासन ने रद्द कर दिया था, जिसे पूनम ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट के आदेशों पर पिहोवा प्रशासन ने गांव में चुनाव कराए। जीत के बाद पति कुलदीप सहित पूरा परिवार उत्साह में डूबा हुआ है। गांव में तनाव की स्थिति को भांपते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। 

विज्ञापन

बीडीपीओ नवनीत कौर टिवाणा, डीएसपी चंद्रपाल व एसएचओ के नेतृत्व में पोलिंग बूथ के आसपास कड़ी सुरक्षा रखी गई। मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए थे। रामगढ़ रोड में पहले चरण में 10 जनवरी को मतदान होना था। इससे लिए गांव से पूनम, अलका व जसविंद्र कौर ने नामांकन पत्र भरा था। छंटनी के दौरान पूनम व जसविंद्र का नामाकंन इस आरोप में रद्द कर दिया कि इन दोनों के परिवार का पंचायती जमीन पर कब्जा है। 

विज्ञापन

फैसले से पूनम असंतुष्ट नजर आई और उसने इस फैसले के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर की। जिस पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट में माना कि जिस जमीन पर कब्जे का आरोप पूनम के परिवार पर है, असल में उस जमीन से उसके परिवार का कोई लेन देन नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए हाइकोर्ट ने प्रशासन को पूनम को चुनाव लड़ाने के आदेश जारी कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed