फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   First he asked for the address and then snatched the gold earring from the elderly woman and ran away.

Kurukshetra News: पहले पता पूछा फिर बुजुर्ग महिला की सोने की बाली छीनकर भाग गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
First he asked for the address and then snatched the gold earring from the elderly woman and ran away.
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। अमीन रोड स्थित शीला नगर में स्कूटी सवार युवक ने करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कान से सोने की बाली छीन ली और फरार हो गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आई तो आरोपियों की तलाश की जाने लगी।
विज्ञापन


मनोज गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे उनकी मां निर्मला देवी घर के बाहर बैठी थीं तभी एक स्कूटी सवार युवक वहां पहुंचा और किसी का पता पूछने लगा। उसकी मदद के लिए आसपास के लोगों से भी जानकारी ली, लेकिन उस नाम का कोई व्यक्ति कॉलोनी में नहीं मिला। इस दौरान युवक को पानी भी पिलाया। मौका मिलते ही युवक ने झपट्टा मारा और कान से सोने की बाली खींचकर भाग गया। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में रोष है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed