Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   First Ardas then took command of HSGPC

Kurukshetra News: पहले अरदास फिर संभाली एचएसजीपीसी की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
First Ardas then took command of HSGPC
कुरुक्षेत्र। करीब ढाई दशक तक एसजीपीसी सदस्य रह चुके जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने शुक्रवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन एडहॉक कमेटी प्रधान का कार्यभार संभाल लिया। वहीं मुख्यमंत्री के मीडिया कोआर्डिनेटर रमणीक सिंह मान ने महासचिव का अतिरिक्त पदभार संभाल लिया है। इससे पहले दोनों ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में शीश नवाया और अरदास की।
विज्ञापन


कमेटी के प्रमुख कार्यालय में बतौर प्रधान पहुंचे भूपिंदर सिंह असंध और महासचिव रमणीक मान का कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। प्रधान ने अधूरे कार्यों की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और सदस्यों को साथ लेकर कमेटी पहले अधूरे कार्यों को पूरा करेगी। साथ ही संगत व संस्थानों के हित में नए कार्य शुरू किए जाएंगे। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसका पूरी ईमानदारी व लग्न से निर्वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

विदित हो कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरियाणा की अलग कमेटी के हक में फैसला आने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई तदर्थ (एडहॉक) कमेटी में जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी तो वहीं रमणीक सिंह मान सदस्य बनाए गए थे। वहीं बाबा कर्मजीत सिंह को प्रधान और गुरविंदर सिंह धमीजा को महासचिव बनाया गया था, लेकिन बीते दिनों श्री पंजोखरा साहिब में हुए विवाद के चलते प्रधान और महासचिव ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सरकार ने भूपिंद्र सिंह असंध को प्रधान व रमणीक सिंह मान को महासचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पदाधिकारियों व सदस्यों में कोई मतभेद नहीं : असंध
पत्रकारों से बातचीत में प्रधान भूपिंदर सिंह असंध ने कहा कि प्रदेश भर की सिख संगत को एचएसजीएमसी से बहुत आशाएं हैं, जिन पर खरा उतरने के लिए संस्था द्वारा एकजुटता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों में कोई मतभेद नहीं है। सभी एक साथ मिलकर संस्था, प्रदेश की सिख संगत व कौम हित में कार्य करेंगे। संस्था द्वारा प्रदेश भर में अधिक से अधिक वोट बनवाए जाएंगे। इसके लिए संगत में प्रचार भी किया जा रहा है। वोट बनवाने के लिए पंजीकरण फार्म भी लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं।





नाडा साहिब से गुरबाणी कीर्तन का रोजाना सीधा प्रसारण किया जाएगा : मान
महासचिव रमणीक सिंह मान ने पत्रकारों से चर्चा में ऐलान किया कि सोमवार 11 सितंबर से ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं नाडा साहिब से गुरबाणी कीर्तन का रोजाना सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा शिक्षण संस्थानों और विद्यार्थियों के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा। शिक्षण संस्थानों की एक अलग पहचान बन सकें, इसके लिए बड़े स्तर पर कार्य किया जाएगा। संयुक्त सचिव मोहनजीत सिंह ने कहा कि सिखों की वोट से उनकी ताकत का पता चलेगा और राजनीतिक कद भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed