फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   firing on vegetable and fruit trader, 50 thousand rupee snach

सब्जी व्यापारियों पर चलाई गोलियां, मारपीट कर 50 हजार लूटने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
firing on vegetable and fruit trader, 50 thousand rupee snach
नीली बत्ती लगी गाड़ी में सवार बदमाशों ने शाहाबाद में सब्जी व्यापारियों की गाड़ी पर गोलियां बरसाते हुए 50 हजार की लूट की है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विशाल चौहान एवं मनु निवासी सिरमौर हिमाचल ने कहा है कि शुक्रवार को तड़के चार बजे वह तरावड़ी करनाल की सब्जी मंडी में टमाटर बेचकर वापस हिमाचल जा रहे थे। उनकी गाड़ी के शाहाबाद फ्लाई ओवर पर पहुंची तो नीली बत्ती लगी गाड़ी में सवार लोगों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। विशाल व मनु ने कहा कि गाड़ी पर बत्ती लगी होने के कारण उन्हें लगा कि शायद पुलिस की गाड़ी उन्हें रुकने के लिए कह रही है। इस पर उन्होंने अपनी गाड़ी रोक दी। इसके बाद नीली बत्ती लगी गाड़ी में सवार नौ लोग गाड़ी से बाहर निकले और कहने लगे कि इस गाड़ी में गाय लाद रखी हैं। विशाल व मनु ने कहा कि वह तरावड़ी करनाल से टमाटर बेच कर वापस हिमाचल जा रहे हैं। इसी बीच लुटेरों ने उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और दोनों को बाहर खींचने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने अपनी गाड़ी को वापस करनाल की ओर भगा लिया, लेकिन नीली बत्ती लगी गाड़ी भी उनका पीछा करने लगी और इस गाड़ी में सवार लोगों ने उनकी महिंद्र पिकअप गाड़ी पर फायर किए जो कि पिछले टायर में जा लगे। शिकायतकर्ता ने बताया उन्होंने बचाव के लिए अपनी गाड़ी को शाहाबाद के त्योड़ा थेह पर बने ढाबे पर रोक लिया। इसके बाद नीली बत्ती लगी गाड़ी में सवार लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी में रखे 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। बड़ी मुश्किल से उन्होंने ढाबा पर मौजूद लोगों की सहायता से इसकी सूचना शाहाबाद पुलिस को दी और गाड़ी का नंबर भी बताया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएसपी आत्माराम पुनिया व थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और आसपास के क्षेत्र में वीटी करवा दी। जिला अपराध शाखा को भी इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद पुुलिस की सीआईए टीम भी बदमाशों की तलाश में जुट गई। वहीं फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

बाक्स
शाहाबाद लूटपाट मामले में टीम ने नीली बत्ती लगी गाड़ी में सवार कुछ आरोपियों को काबू कर शाहाबाद पुलिस को सौंप दिया है
मलकीत सिंह, सीआईए-1 प्रभारी
नीली बत्ती लगी गाड़ी में सवार कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। गाड़ी पर गोलियां चलाई गई है या नहीं इसके लिए फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। गाड़ी में सवार लोग खुद को गोरक्षा दल का बता रहे हैं। जांच के बाद ही सही मामला सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी, शाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed