{"_id":"652a451e4889b0f1bd060464","slug":"firing-in-kurukshetra-eight-ten-rounds-of-bullets-fired-at-house-of-two-brothers-in-village-bakali-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में फायरिंग: गांव बकाली में दो भाइयों के मकान पर 8-10 राउंड गोलियां चलाई, रंजिश का मामला आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में फायरिंग: गांव बकाली में दो भाइयों के मकान पर 8-10 राउंड गोलियां चलाई, रंजिश का मामला आया सामने
Sat, 14 Oct 2023 01:07 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:07 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र में फायरिंग का मामला सामने आया है। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है समय सिंह के बेटे लवप्रीत और लाडवा के रहने वाले मनी के बीच रंजिश है। इस रंजिश को लेकर ही घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुरुक्षेत्र के लाडवा में लगातार कई दिनों से आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। पिछले कुछ दिनों से लाडवा के अलग-अलग क्षेत्र में गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला आज सुबह करीब पांच बजे का है। गांव बकाली में बाइक पर आए दो युवकों ने भाइयों के मकान 10 से अधिक राउंड फायर किए। सुखदेव सिंह के मकान पर पांच तो उसके भाई समय सिंह के मकान पर छह राउंड फायर कर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
यह मामला रंजिश का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है समय सिंह के बेटे लवप्रीत और लाडवा के रहने वाले मनी के बीच रंजिश है। इस रंजिश को लेकर ही घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल को तैनात लिया गया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पांच खोल बरामद
थाना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि सात अक्टूबर को हिनौरी चौक स्थित ठेके पर गोलियां चलाई गई थी। इस मामले में रंजिश रखते हुए सुखदेव सिंह और समय सिंह के घर पर दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलाई गई है। पुलिस ने मौके से पांच खोल बरामद किए है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन