फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Firing case at Immigration Center: UP's Suraj had provided bikes to the shooters for the crime

इमीग्रेशन सेंटर पर फायरिंग का मामला : यूपी के सूरज ने शूटरों को वारदात के लिए उपलब्ध कराई थी बाइक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Firing case at Immigration Center: UP's Suraj had provided bikes to the shooters for the crime
कुरुक्षेत्र। उत्तर प्रदेश के सूरज ने इमीग्रेशन सेंटर पर फायरिंग करने के लिए शूटरों को अपाचे बाइक उपलब्ध कराई थी। यह बाइक उसने 15 हजार रुपये में खरीदी थी। सीआईए-एक ने गत सप्ताह हुई वारदात में शूटरों को बाइक उपलब्ध कराने के आरोप में सहारनपुर के रहने वाले सूरज को पकड़ लिया है। हालांकि वारदात में शामिल शूटर और उसका साथी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

थाना शहर में 23 अक्तूबर को दर्ज शिकायत में साहब सिंह निवासी बोढ़ी ने बताया था कि उसका सेक्टर-10 में इमीग्रेशन कार्यालय है। दोपहर करीब सवा तीन बजे एक युवक उसके कार्यालय के बाहर आया और कार्यालय पर छह-सात राउंड फायरिंग कर दी थी। गोली लगने की वजह से कार्यालय के गेट पर लगा टफन ग्लास शीशा टूट गया था। ग्लास टूटने से उनका एक कर्मी भी जख्मी हो गया था। वारदात के बाद आरोपी अपने दूसरे साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी सूरज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन





अमेरिका से काका राणा ने खाते में डाले थे रुपये
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सूरज ने वारदात के लिए आरोपियों को सहारनपुर से बाइक खरीद कर दी थी। बाइक के लिए सूरज को अमेरिका से काका राणा ने उसके अकाउंट में 15 हजार रुपये डाले थे। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सूरज काका राणा की मासी का बेटा है। काका राणा कुछ साल पहले करनाल में एक व्यक्ति की हत्या के बाद डॉन्की लगाकर अमेरिका से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




रंगदारी से जुड़ा मामला
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला रंगदारी से जुड़ा हुआ है। आरोपियों ने इमीग्रेशन सेंटर संचालक को डराने के इरादे से फायरिंग करवाई थी। वारदात के बाद संचालक को धमकी भरा मैसेज भी भेजा गया था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने भी रंगदारी मांगने के इरादे से फायरिंग की बात कबूली है। आरोपी सूरज को अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। शूटरों की धरपकड़ के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed