{"_id":"6720067f4faec689230b2004","slug":"firing-attempt-outside-commission-agents-shop-in-grain-market-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-126214-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान के बाहर फायरिंग का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान के बाहर फायरिंग का प्रयास
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान पर फायरिंग करने के प्रयास का मामला सामने आया है। सुबह करीब साढ़े 10 बजे बाइक पर आए दो बदमाशों ने गोली चलाने का प्रयास किया। बदमाशों ने हेलमेट पहने हुए थे। फायरिंग न होने पर बदमाश पकड़े जाने के डर से फरार हो गए। उधर, मामले की सूचना मिलने पर सीआईए-एक और थाना सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। आढ़ती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। घटना के बाद से अनाज मंडी में दहशत फैल गई।
आढ़ती आजाद सिंह ने बताया कि उसका किसी के साथ कोई लेनदेन का मामला नहीं है। न ही उसकी किसी के साथ रंजिश है। इस घटना से पहले और बाद में उसके पास कोई धमकी भरी कॉल भी नहीं आई है। जिस समय बदमाश दुकान पर आए थे, उस समय वह मार्केट कमेटी कार्यालय में गया हुआ था। कार्यालय के मोड़ पर उसने बाइक पर दो युवकों को जाते हुए जरूर देखा था।
चार दिन पहले सेक्टर 10 में चलाई
चार दिन पहले सेक्टर-10 में इमिग्रेशन सेंटर पर भी बदमाशों ने गोलियां चलाईं थी। इससे पूर्व इस्माईलाबाद में बुलेट बाइक पर आए दाे युवकों ने आढ़ती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिले में फायरिंग की घटनाएं बढ़ने से लोग अपने को असुरक्षित समझ रहे हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस
सदर थाना पुलिस प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि आढ़ती ने पुलिस को शिकायत दी है। इस पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।